{"_id":"67c83fab3b489d277d055175","slug":"rachin-ravindra-became-second-new-zealand-batter-to-complete-five-odi-hundred-in-least-innings-stats-2025-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA vs NZ: कम पारियों में पांच वनडे शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बने रचिन, दिग्गजों की सूची में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs NZ: कम पारियों में पांच वनडे शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बने रचिन, दिग्गजों की सूची में शामिल
Wed, 05 Mar 2025 05:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:44 PM IST
सार
रचिन के वनडे में सभी पांचों शतक आईसीसी टूर्नामेंट में ही आए हैं। रचिन ने 28 पारियों में वनडे में पांच शतक पूरे किए हैं। रचिन न्यूजीलैंड के लिए सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज बने हैं।
विज्ञापन
रचिन रवींद्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में शतक जड़ा। यह रचिन का वनडे में पांचवां शतक है। उन्होंने 93 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। रचिन का इस चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में भी शतक लगाया था।
विज्ञापन
पांच वनडे शतक पूरा करने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे युवा बल्लेबाज
रचिन के वनडे में सभी पांचों शतक आईसीसी टूर्नामेंट में ही आए हैं। रचिन ने 28 पारियों में वनडे में पांच शतक पूरे किए हैं। रचिन न्यूजीलैंड के लिए सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 30 पारियों में वनडे में पांच शतक पूरे किए थे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे कम पारियों में पांच शतक पूरा करने का रिकॉर्ड डेवोन कॉन्वे के नाम है जिन्होंने 22 पारियों में ऐसा किया है। इतना ही नहीं रचिन 25 साल 107 दिन की उम्र में पांच वनडे शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे केन विलियमसन हैं जिन्होंने 24 साल 165 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

विलियमसन के साथ निभाई शानदार साझेदारी
कैगिसो रबाडा ने रचिन रवींद्र को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। रचिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और वनडे का अपना पांचवां शतक लगा चुके थे, लेकिन रबाडा ने विकेट के पीछ क्लासेन के हाथों कैच कराकर रचिन की पारी का अंत किया। रचिन 101 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। रचिन ने केन विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

रचिन ने धवन को पीछे छोड़ा
रचिन का इस चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में भी शतक लगाया था। रचिन इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी के एक सत्र में एक से अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के एक सत्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2006 में तीन शतक लगाए थे। गेल के अलावा सौरव गांगुली, सईद अनवर, हर्षल गिब्स, उपुल थरंगा, शेन वॉटसन, शिखर धवन और रचिन ने चैंपियंस ट्रॉफी के एक सत्र में दो-दो शतक लगाए हैं।

गांगुली और वॉटसन ने क्रमशः सेमीफाइनल में फाइनल में शतक जड़े हैं। इसके अलावा रचिन ने 13 पारियों में आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में पांच शतक पूरे किए हैं जो किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे कम पारियों में हासिल की गई उपलब्धि है। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ा जिन्होंने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में पांच शतक पूरा करने के लिए 15 पारियां ली थी।