फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   R Ashwin Joins BBL: Indian Legend To Play For Sydney Thunder, Teams Up With Pat Cummins & David Warner

Ashwin Joins BBL: अश्विन का ऐतिहासिक कदम, बिग बैश लीग में इस टीम से खेलेंगे; कमिंस और डेविड वॉर्नर के साथी बने

Wed, 24 Sep 2025 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Sep 2025 11:51 AM IST
सार

अश्विन ने यूएई में होने वाले आईएलटी20 (ILT20) के लिए भी अपना नाम दर्ज कराया है। यह लीग चार जनवरी को खत्म होगी, जिसके बाद अश्विन बिग बैश के आखिरी हाफ (दूसरे हिस्से) में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
R Ashwin Joins BBL: Indian Legend To Play For Sydney Thunder, Teams Up With Pat Cummins & David Warner
अश्विन - फोटो : CSK

विस्तार

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने क्रिकेट करियर में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अब अश्विन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर की जर्सी में नजर आने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 वर्षीय अश्विन ने सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है। फ्रेंचाइजी इस हफ्ते आधिकारिक एलान कर सकती है।
विज्ञापन

पैट कमिंस-डेविड वॉर्नर के साथ खेलेंगे
अश्विन का यह कदम खास इसलिए भी है क्योंकि वह अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर के टीममेट बनेंगे। वॉर्नर सिडनी थंडर के कप्तान भी हैं। सिडनी थंडर के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि पहली बार कोई बड़ा भारतीय खिलाड़ी बिग बैश लीग में खेलता नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में जुड़ेंगे टीम से
अश्विन ने यूएई में होने वाले आईएलटी20 (ILT20) के लिए भी अपना नाम दर्ज कराया है। यह लीग चार जनवरी को खत्म होगी, जिसके बाद अश्विन बिग बैश के आखिरी हाफ (दूसरे हिस्से) में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे। बिग बैश लीग टूर्नामेंट 14 दिसंबर से 18 जनवरी तक खेला जाएगा।
विज्ञापन

बीसीसीआई के नियम और छूट
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी सक्रिय भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में तब तक नहीं खेल सकता जब तक वह टीम इंडिया या आईपीएल में सक्रिय हो। अश्विन ने पिछले महीने आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद वे फ्री एजेंट बन गए और विदेशी लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया। चूंकि अश्विन ने इस साल का बिग बैश लीग का ओवरसीज ड्राफ्ट नहीं भरा था, इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उन्हें खेलने के लिए स्पेशल एक्सेम्प्शन देनी होगी। ठीक वैसे ही जैसे 2022 में मार्टिन गप्टिल को मेलबर्न रेनेगेड्स से जोड़ने के लिए लास्ट-मिनट अप्रूवल दी गई थी।

शानदार करियर
अश्विन का करियर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने टेस्ट में 537 विकेट लिए, जो भारत के लिए सिर्फ अनिल कुंबले (619) से पीछे है। आईपीएल में उन्होंने 221 मैच खेले, जिसमें 187 विकेट झटके और बल्ले से भी 833 रन बनाए।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पहल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने खुद अश्विन से संपर्क किया और बिग बैश लीग में खेलने का प्रस्ताव दिया। माना जा रहा है कि यह कदम बिग बैश लीग की लोकप्रियता को भारत में बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

सिडनी थंडर टीम: वेस एगर, टॉम एंड्रयूज, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स, ओली डेविस, लोकी फर्ग्यूसन, मैट गिलक्स, क्रिस ग्रीन, रेयान हेडली, सैम कोंस्टास, नाथन मैकएंड्रयू, डेनियल सैम्स, तनवीर संघा, पैट कमिंस, शादाब खान और डेविड वॉर्नर (कप्तान)। (अश्विन के बिना)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed