{"_id":"c108d1876eba6868f50278d503b5b0c0","slug":"quadrangular-under-19-series-india-under-19s","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार पांचवीं जीत से चूक गई टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लगातार पांचवीं जीत से चूक गई टीम इंडिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Oct 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान विजय जोल के शानदार शतक के बावजूद चार देशों की वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार पांचवीं जीत का सपना टूट गया।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम में खेले गए चार देशों की अंडर-19 क्रिकेट टीमों की टूर्नामेंट के 10वें और अपने पांचवें मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के लिए 50 ओवर में 258 रन बनाने थे लेकिन पूरी टीम 247 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 10 रन से जीत लिया। टूर्नामेंट में इससे पहले हुए दोनों टीमों की भिड़ंत में भारत विजयी रहा था।
भारत की ओर से कप्तान विजय जोल ने 103 रन (10 चौका और 2 छक्का) की लाजवाब पारी खेली पर उनके अलावा मध्य क्रम और पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया और लक्ष्य से 10 रन पीछे रह गई।
विज्ञापन
मेजबान भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही थी और अपने खेले सभी चारों मैच में जीत हासिल की थी।
लगा शुरुआती झटका
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के जवाब में भारत को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया जब ओपनर अखिल हरवाडेकर खाता खोले बगैर ही कैच आउट हो गए।
इसके बाद शुभम खजुरिया (36) ने कप्तान विजय जोल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम को शुरुआती संकट से बाहर निकाला।
टीम के 76 रन के स्कोर पर खजुरिया के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर (25) और रिकी बुई (32) ने भी कप्तान विजय जोल के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम को दो सौ के पार पहुंचा दिया।
वहीं दूसरे छोर पर टिके विजय जोल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और टीम की जीत की आस बनाए रखी।
दक्षिण अफ्रीका की अच्छी शुरुआत
इससे पूर्व, पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 257 रन बनाए। उसकी शुरुआत अच्छी रही और शीर्ष पर लगभग हर बल्लेबाज ने उपयोगी योगदान दिया।
ओपनर क्लाइड फोट्र्वीन ने सर्वाधिक 65 और यासनी वाली ने 64 रनों का योगदान दिया। जबकि भारत की ओर से पांच गेंदबाजों ने एक-एक सफलता हासिल की।