{"_id":"2805b17d661fd1673f36bbce65150002","slug":"quadrangular-under-19-series-final-india-vs-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया बनी चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया बनी चैंपियन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार देशों की सीरीज के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 201 रनों से हराकर खिताबी जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विशाखापटनम में खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा और भारत ने गेंदबाजों के दम पर बड़ी आसानी से जीत हासिल करते हुए पिछली हार का बदला ले लिया। भारत की अंडर 19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट खोकर 267 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे मेहमान टीम 28.1 ओवर में महज 66 रन बनाकर आउट हो गई। अफ्रीकी टीम की हालत इतनी खराब रही कि उसके महज दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।
विज्ञापन
भारत की जीत में हरफनमौला सरफराज खान का अहम योगदान रहा जिन्होंने पहले 67 रनों की पारी खेली। फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए नौ रन देकर दो विकेट झटके। सरफराज खान के अलावा आमिर गानी ने तीन और कुलदीप यादव ने दो सफलता हासिल की।
फाइनल में चले जोल
अपने अंतिम लीग मैच में शतक लगाने वाले कप्तान विजय जोल ने फाइनल मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया।
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहले ही ओवर में अंकुश बैंस एक रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद कप्तान विजय जोल (71) और रिकी बुई (46) ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
अंतिम ओवरों में सरफराज खान ने भी 58 गेंदों में छह चौके की मदद से 67 रनों की बेजोड़ पारी खेली।
छह में से पांच में जीते
इससे पहले चार देशों की अंडर-19 क्रिकेट टीमों की टूर्नामेंट के 10वें और अपने पांचवें मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पहले हुए मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में बेहद शानदार रहा था। उसने छह में से चार मैच जीते हैं।