फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 42, Captain and Vice-Captain

LSG vs PBKS: पंजाब के मयंक के सामने लखनऊ के राहुल की चुनौती, स्पिनर चाहर और बिश्नोई के बीच होगी जोरदार टक्कर

Fri, 29 Apr 2022 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Apr 2022 03:46 PM IST
सार

राहुल शीर्ष क्रम में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो शतक जड़ चुके हैं और एक अर्धशतक भी लगाया है। सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने मौजूदा सत्र में अब तक उनसे अधिक रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 42, Captain and Vice-Captain
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब किंग्स की टीम आज आईपीएल 2022 के 42वें मुकाबले में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी। पंजाब की नजरें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विरोधी टीम के कप्तान केएल राहुल के बल्ले को खामोश रखने पर टिकी होंगी। लखनऊ की टीम अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन


टीम ने आठ में से पांच में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम के खाते में आठ मैच में चार जीत और इतनी ही हार हैं। सुपरजाएंट्स ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया था, जबकि पंजाब किंग्स की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को 11 रन से हराने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। जीत की लय कायम रखने के लिए उसके सामने लखनऊ की सुपर चुनौती होगी। 
विज्ञापन


 

बेहतरीन फॉर्म में हैं केएल राहुल
राहुल शीर्ष क्रम में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो शतक जड़ चुके हैं और एक अर्धशतक भी लगाया है। सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने मौजूदा सत्र में अब तक उनसे अधिक रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की अगुआई में पंजाब का गेंदबाजी आक्रमण काफी संतुलित है और टीम राहुल को बड़ी पारी खेलने से रोकने का प्रयास करेगी।

पंजाब की टीम के पास रबाडा के अलावा डेथ ओवरों में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा, ऋषि धवन और राहुल चाहर जैसे गेंदबाज हैं। बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के लिए पहचाने जाने वाले एमसीए स्टेडियम पर राहुल के बल्ले पर अंकुश लगाना पंजाब की सबसे बड़ी चुनौती होगी। लेग स्पिनर चाहर 10 विकेट के साथ पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज हैं, लेकिन उन्हें भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। 


पंजाब की टीम

क्विंटन डिकॉक नहीं हैं लय में
लखनऊ की टीम को उम्मीद होगी कि अन्य बल्लेबाज कप्तान राहुल का अच्छा साथ देंगे, जिसमें उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डिकॉक भी शामिल हैं। डिकॉक मुंबई के खिलाफ सिर्फ 10 रन बना पाए थे। डिकॉक ने अब तक 225 रन बनाए हैं, लेकिन अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लखनऊ की बल्लेबाजी को मजबूती देनी होगी।

अनुभवी मनीष पांडे, आक्रामक बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पंड्या, भरोसेमंद दीपक हुड्डा और युवा आयुष बदोनी के अलावा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर की मौजूदगी में लखनऊ की बल्लेबाजी में गहराई है। टीम के गेंदबाजों ने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा और होल्डर ने प्रभावित किया है। दोनों ने अब तक मिलकर 14 विकेट चटकाए हैं और पंजाब के खिलाफ भी उन्हें इस प्रदर्शन को जारी रखना होगा। 

लखनऊ की टीम
विज्ञापन

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 42, Captain and Vice-Captain
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
धवन पर रहेगा पंजाब का दारोमदार  
बल्लेबाजी विभाग में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर पूरा दारोमदार होगा। धवन ने पिछले मैच में नाबाद 88 रन की पारी खेली थी और फॉर्म में लौटे थे। कप्तान मयंक अग्रवाल की फॉर्म हालांकि टीम के लिए चिंता का विषय है। उनका प्रदर्शन मौजूदा सत्र में उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वह अब तक सात मैच में सिर्फ एक अर्धशतक जड़ पाए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और धवन के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलानी होगी।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले भानुका राजपक्षे ने प्रभावित किया है। उन्होंने सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 32 गेंद में 42 रन की पारी खेली और श्रीलंका का यह बल्लेबाज अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहेगा। पंजाब को अगर बड़ा स्कोर खड़ा करना है या बड़ा लक्ष्य हासिल करना है तो शीर्ष क्रम को लियम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो जैसे बल्लेबाजों के लिए मजबूत मंच तैयार करना होगा।

संभावित टीम 
पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, क्रुणाल पंड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed