पुणे का विकेट खराब नहीं था : विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय ने चार मार्च से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व संवाददाताओं से कहा, ‘पुणे का विकेट खराब नहीं था। यहां पहली गेंद से ही विकेट चुनौतीपूर्ण था। एक क्रिकेटर होने के नाते हमें सपाट विकेट पर खेलने के बजाय कभी इस तरह के विकेट पर भी खेलना चाहिए। असल में ऐसे विकेट पर खेलना अच्छा रहता है। जिसमें आपके जज्बे और तकनीक की परख हो।’
पुणे टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया था। मैच रेफरी ने विकेट की रिपोर्ट नकारात्मक दी है। अब दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व पिच सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गई है। विजय को उम्मीद है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम का विकेट अच्छा होगा लेकिन निजी तौर पर वह इसको लेकर परेशान नहीं हैं।
खुले दिमाग से क्रीज पर उतरता हूं
उन्होंने कहा, ‘मैं खुले दिमाग के साथ क्रीज पर उतरता हूं और पिच की स्थिति के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करता हूं। पुणे में भारतीय टीम ने आसानी से घुटने टेके। इस बारे में विजय ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पहली पारी के खराब प्रदर्शन के कारण काफी रन से पिछड़ने से टीम को नुकसान हुआ।
उन्होंने कहा, ‘यह मेरी निजी राय है कि गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 260 रन पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया। पहली पारी में काफी रनों से पिछड़ने के बाद वापसी करना मुश्किल था। हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया।
डीआरएस का उपयोग हमारे अनुकूल नहीं रहा
भारतीय टीम को विशेषकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के कैच टपकाने और निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का सही उपयोग नहीं कर पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
विजय ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह डीआरएस का उपयोग हमारे अनुकूल नहीं रहा। मुझे लगता है कि हमें उन 15 सेकेंड का बेहतर उपयोग करना चाहिए। टीम ने पुणे की हार पर लंबी चर्चा की और अब वह अगले टेस्ट मैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
विजय ने कहा, ‘हमने इस पर चर्चा की और हम कुछ क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं जिनमें हम पिछले टेस्ट मैच में बेहतर कर सकते थे। हम नए सिरे से शुरुआत करने और सभी मौकों का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं।