फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pune warriors faced one more in ipl

आईपीएल में थम नहीं रहा पुणे वारियर्स की हार का सिलसिला

Mon, 06 May 2013 04:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
pune warriors faced one more in ipl

पुणे वारियर्स इंडिया का आईपीएल में खराब खेल का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। लगातार तीसरे सत्र में भी उसे सबसे निचले पायदान पर रहने का संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन


2013 में पुणे ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 10 में हार मिली है और टीम महज 2 मुकाबले ही जीत सकी है। आईपीएल के एक सत्र में 10 या 10 से ज्यादा मैच हारने वाली पुणे पहली टीम भी बन गई है।
विज्ञापन


रविवार को पुणे वारियर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया तो लगा कि सहारा ग्रुप की यह टीम मुकाबला जीत लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन राहुल द्रविड़ की अगुवाई में राजस्थान रायल्स ने डटकर लक्ष्य का पीछा किया और 1 गेंद शेष रहते मैच को अपने पक्ष में करा लिया।

10 हार के कारण पुणे वारियर्स अंक तालिका में महज 4 अंक लेकर सबसे नीचे नौंवें पायदान पर है। पुणे लगातार 7 मुकाबले हार चुकी है।

ऐसा नहीं है कि पुणे का प्रदर्शन इसी आईपीएल में बेहद खराब रहा हो। पिछले दोनों सत्रों में भी उसकी टीम ने निराशाजनक खेल दिखाया था।

2012 भी पुणे के लिए कुछ खास नहीं रहा। हालांकि इस बार पुणे ने लगातार 2 जीत से अपना जोरदार आगाज किया था लेकिन इसके बाद उन्हें एक के बाद एक हार का मुंह देखना पड़ा। चार मैचों की जीत के बाद पुणे को लगातार 9 मैचों में शिकस्त खानी पड़ी। पुणे 9 टीमों में से सबसे नीचे नौंवें स्थान पर रहा।


2011 में भी पुणे नीचे से दूसरे पायदान पर रहा। उसे 14 मैचों में से 4 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा। और टीम 10 में से नौवें स्थान पर रही। एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। इस साल पहली बार आईपीएल में आठ के बजाए 10 टीमों ने भाग लिया। पुणे व कोच्चि टस्कर्स केरल दो अन्य टीमें थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed