{"_id":"de9d7754-a731-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"pune-never-believed-yuvraj-singh-was-captaincy-material-says-sourav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली का खुलासा, युवी नहीं हैं कप्तानी के लायक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली का खुलासा, युवी नहीं हैं कप्तानी के लायक
कोलकाता/एजेंसी
Updated Wed, 17 Apr 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने युवराज सिंह के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन
गांगुली ने बताया कि 2011 आईपीएल में पुणे वारियर्स के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन को लगने लगा था कि आलराउंडर युवराज सिंह कप्तानी के लायक ही नहीं थे।
पूर्व भारतीय कप्तान ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में युवराज सिंह के बजाय एंजेलो मैथ्यूज को कप्तानी के लिए चुनने के बारे में पूछने पर अपना बयान दिया।
गांगुली ने बताया कि पुणे के मैनेजमेंट ने फैसला किया कि आईपीएल 2011 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और वह आखिरी स्थान पर रही है इसके लिए कहीं न कहीं युवराज जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
इसलिए उन्हें अन्य किसी संस्करण में कप्तानी नहीं सौंपी जाएगी। उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है।
आईपीएल छह में खराब प्रदर्शन के बाद सोमवार को पुणे के कप्तान मैथ्यूज को हटाकर रॉस टेलर को नया कप्तान बनाया गया है।
वह आईपीएल में पुणे के पांचवें कप्तान हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पुणे को 24 रनों से जीत दिलाने में मदद की।
पुणे वारियर्स के पूर्व खिलाड़ी गांगुली ने कहा मौजूदा टीम और उसके प्रदर्शन के बारे में कहा कि टीम इस समय संतुलित दिखाई दे रही है। अशोक डिंडा अच्छा खेल रहे हैं और राहुल शर्मा भी बेहतरीन हैं।
विज्ञापन
लगातार पराजय के बावजूद भी जिस तरह से पुणे ने खेल में वापसी की है उम्मीद है कि वह अंतिम चार में जगह बना सकती है।