फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pulwama terror Attack: Virender Sehwag Salutes Martyrs, Feels Honoured To Train Their Children

पुलवामा हमले में शहीद दो जवानों के बच्चों को सहवाग ने लिया था गोद, सेना में होना चाहते हैं भर्ती

Fri, 14 Feb 2020 02:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 14 Feb 2020 02:31 PM IST
सार

  • 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए थे सीआरपीएफ के 40 जवान
  • सहवाग ने की थी शहीद जवानों के बच्चों को फ्री शिक्षा की घोषणा
  • शेयर की यूपी के इटावा के शहीद रामवकील और झारखंड के रांची के शहीद विजय के बेटे की फोटो

विज्ञापन
Pulwama terror Attack: Virender Sehwag Salutes Martyrs, Feels Honoured To Train Their Children
वीरेद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पुलवामा हमले की आज बरसी है। 14 फरवरी 2019 को हुए इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। देशभर में रोष का माहौल था। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों में से दो के बच्चों को वीरेंद्र सहवाग ने गोद लिया है। वीरू इन दोनों बच्चों को न सिर्फ अपने स्कूल में पढ़ाते हैं बल्कि क्रिकेट की ट्रेनिंग भी देते हैं। अब दोनों नौनिहाल अपने पिता की तरह सेना में जाना चाहते हैं।

विज्ञापन


सहवाग ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- इन तस्वीरों में पहली में अर्पित सिंह बल्लेबाजी कर रहा है जो पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान राम वकील का बेटा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में राहुल सोरेंग है जो पुलवामा में शहीद हुए जवान विजय सोरेंग का पुत्र है।
विज्ञापन

 


बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सैनिकों से भरे बस के काफिले को टक्कर मारी, जिसमें सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए। इस घटना के कारण पाकिस्तान के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर पड़ा। यहां तक कि दोनों पड़ोसियों के बीच हवाई झड़पें भी हुईं।

भारतीय वायु सेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। वीरेंद्र सहवाग ने इस कार्रवाई के लिए भी भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा था कि लड़कों ने वास्तव में अच्छा खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed