फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेतेश्वर पुजारा, मैरीकॉम, सिंधु समेत इन खिलाड़ियों को आज मिलेगा भारतीय खेल सम्मान 

Sat, 16 Feb 2019 10:11 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 16 Feb 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
pujara, sindhu and mary kom among star sports persons nominated for indian sports honours
भारतीय खेल सम्मान

टेस्ट क्रिकेट की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा, ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम और पीवी सिंधु उन कई खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय खेल सम्मान के लिए नामित किया गया है। ये पुरस्कार शनिवार को मुंबई में प्रदान किए जाएंगे। 


pujara, sindhu and mary kom among star sports persons nominated for indian sports honours
cheteshwar pujara

पुजारा, उनकी राष्ट्रीय टीम के साथी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ वर्ष का पुरूष खिलाड़ी (टीम खेल) पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

pujara, sindhu and mary kom among star sports persons nominated for indian sports honours
smriti mandhana

वर्ष की महिला खिलाड़ी (टीम खेल) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्यों स्मृति मंधाना, मिताली राज और हरमनप्रीत कौर तथा राष्ट्रीय हाकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को नामित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pujara, sindhu and mary kom among star sports persons nominated for indian sports honours
बजरंग पूनिया

व्यक्तिगत खेलों के वर्ग में भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत, पहलवान बजरंग पूनिया, निशानेबाज सौरभ चौधरी और क्यूइस्ट पंकज आडवाणी वर्ष के पुरूष खिलाड़ी की दौड़ में हैं। 

विज्ञापन
pujara, sindhu and mary kom among star sports persons nominated for indian sports honours
MARY KOM - फोटो : self

बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु और मैरीकॉम को वर्ष की महिला खिलाड़ी (व्यक्तिगत खेल) के लिए नामित किया गया है। उनके अलावा पहलवान विनेश फोगाट, धाविका हिमा दास और हेप्टाथलन की एथलीट स्वप्ना बर्मन को भी इस वर्ग में नामित किया गया है। इनपुट -भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed