Ranji Trophy: पुजारा ने झारखंड के खिलाफ जड़ा शतक, इंग्लैंड सीरीज के लिए दावा मजबूत; रिंकू सिंह चूके
भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी और उनके तीसरे नंबर के स्थान पर इस समय शुभमन गिल खेल रहे हैं। गिल भी टेस्ट में इस स्थान पर अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं।
विस्तार
भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी और उनके तीसरे नंबर के स्थान पर इस समय शुभमन गिल खेल रहे हैं। गिल भी टेस्ट में इस स्थान पर अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं।
हरियाणा और राजस्थान के बीच नहीं हुआ दूसरे दिन का खेल
हरियाणा और राजस्थान के बीच शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी में ग्र्रुप मैच में दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के चलते एक भी गेंद फेंके बिना नहीं हो पाया।
रिंकू शतक से चूके, कुलदीप को मिले तीन विकेट
आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने शतक से चूक गए लेकिन उनकी टीम उत्तर प्रदेश की टीम यहां रणज ट्रॉफी के ग्रुप मैच में केरल के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने के करीब है। अलीगढ़ के रिंकू ने 136 गेंदों में 92 रन की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े, जबकि ध्रुव जुरेल ने 63 रन की पारी में 123 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का जड़ा। दोनों की मदद से उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 302 रन बनाए। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर केरल ने छह विकेट पर 220 रन बनाए। वह यूपी के स्कोर से 82 रन पीछे है। विष्णु विनोद ने केरल के लिए सर्वाधिक 74 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने 66 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।
गौरव के सात विकेट से दिल्ली 148 पर ढेर
तेज गेंदबाज गौरव यादव (7/49) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से पुडुचेरी ने रणजी ट्रॉफी में यहां शनिवार को दिल्ली को पहली पारी में 148 रन पर समेट दिया। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पुडुचेरी ने दो विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में बढ़त बनाने के करीब है और दिल्ली के स्कोर से 35 रन पीछे है। पारस 31 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उनका साथ पारस डोगरा 18 रन बनाकर दे रहे थे। दिल्ली के लिए हर्ष त्यागी (34) ने सर्वाधिक रन बनाए। पुडुचेरी के लिए गौरव के अलावा एबिन मैथ्यू ने दो और सौरभ यादव ने एक विकेट लिया।
सारांश के शतक से मध्य प्रदेश ने बनाए 323 रन
सारांश जैन के शतक की मदद से मध्य प्रदेश ने शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ पहली पारी में 323 रन बनाए। सारांश ने 239 गेंदों की पारी में 100 रन बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने 110 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। उत्तराखंड की तरफ से स्वप्निल सिंह ने 56 रन देकर सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर उत्तराखंड ने छह विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। दीक्षांशु नेगी (नाबाद 44) और अभय नेगी (नाबाद 06) क्रीज पर डटे हुए हैं। मध्य प्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय ने 51 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए, जबकि 45 रन देकर एक विकेट सारंश जैन ने लिया।