फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pujara retain 6th position in test ranking

वनडे में असफल रहे पर टेस्ट में हैं नंबर वन इंडियन

Wed, 07 Aug 2013 10:59 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
pujara retain 6th position in test ranking

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भले ही पिछले हफ्ते खत्म हुई वनडे सीरीज में कोई कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन वह टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं।

विज्ञापन


एशेज सीरीज का तीसरा मैच खत्म होने के बाद आईसीसी की जारी नई टेस्ट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज पुजारा छठें पायदान पर बने हुए हैं।

शीर्ष 20 खिलाड़ियों में जगह बनाने वाले पुजारा एकमात्र भारतीय हैं और उनके रेटिंग अंक 777 हैं।

दक्षिण अफ्रीकी के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला 903 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क (883) तीन स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल (880) तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर आर अश्विन आठवें और प्रज्ञान ओझा दसवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन शीर्ष पर हैं जबकि उनके हमवतन वेर्नोन फिलेंडर दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ तीसरे पायदान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed