फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2025: Remaining matches of PSL are being played without Hawk Eye-DRS, India-Pak tension is the reason

PSL 2025: पाकिस्तान की अक्ल आई ठिकाने! हॉक आई-DRS के बिना हो रहे हैं पीएसएल के बाकी मैच, भारत-PAK तनाव है वजह

Fri, 23 May 2025 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 May 2025 09:02 AM IST
सार

पीएसएल में इन दोनों तकनीक का इस्तेमाल इसलिए नहीं हो रहा है क्योंकि इसके ज्यादातर तकनीशियन भारत से हैं और दोनों देशों के बीच हाल में हुए सैन्य संघर्ष के बाद वे नहीं लौटे हैं और पाकिस्तान की अक्ल अब ठिकाने आ गई है।

विज्ञापन
PSL 2025: Remaining matches of PSL are being played without Hawk Eye-DRS, India-Pak tension is the reason
पीएसएल - फोटो : PSL Screengrab

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैच हॉक आई और डीआरएस तकनीक के बिना आयोजित किए जा रहे हैं। दरअसल, भारत पाकिस्तान तनाव के कारण पीएसएल को सात मई को स्थगित किया गया था। इसके बाद इस लीग की 17 मई को दोबारा शुरुआत हुई और बाकी बचे आठ मैच खेले जा रहे हैं। आठ में से छह मैच खेले जा चुके हैं और ये सभी मैच हॉक आई और डीआरएस के बिना हुए हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान की अक्ल आई ठिकाने पर!
पीएसएल में इन दोनों तकनीक का इस्तेमाल इसलिए नहीं हो रहा है क्योंकि इसके ज्यादातर तकनीशियन भारत से हैं और दोनों देशों के बीच हाल में हुए सैन्य संघर्ष के बाद वे नहीं लौटे हैं और पाकिस्तान की अक्ल अब ठिकाने आ गई है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के चलते पीएसएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। पीसीबी ने पीएसएल के बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित करने की कोशिश की, लेकिन अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद पीएसएल के 10वें चरण को पूरा करने में पीसीबी को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लौटी डीआरएस और हॉक आई की टीम
एक फ्रेंचाइजी के विश्वसनीय सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हॉक आई और डीआरएस तकनीक का प्रबंधन और संचालन करने वाली टीम पाकिस्तान नहीं लौटी है। इसका मतलब है कि पीएसएल के बचे हुए कुछ मैच अब बिना किसी डीआरएस के पूरे होंगे जो बोर्ड और टीमों के लिए बड़ा झटका है।' इससे पीएसएल के व्यूअरशिप पर भी काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन

25 मई को खेला जाना है पीएसएल का फाइनल
जो आठ मैच खेले जाने बाकी थे, उनमें चार लीग राउंड के मैच और चार प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। क्वालिफायर-1 में सऊद शकील की क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम ने शादाब खान की इस्लामाबाद यूनाइटेड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद एलिमिनेटर में शाहीन अफरीदी की लाहौर कलंदर्स ने मोहम्मद रिजवान की कराची किंग्स को हराया। 23 मई को इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 25 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed