फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2022: Fire breaks out at Karachi stadium ahead of Pakistan Super League, commentary box burn completely, watch VIDEO

PSL 2022: पाकिस्तान सुपर लीग से पहले कराची स्टेडियम में लगी आग, कमेंट्री बॉक्स जलकर खाक, देखें VIDEO

Wed, 26 Jan 2022 06:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Jan 2022 06:36 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। पीएसएल 27 जनवरी से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
PSL 2022: Fire breaks out at Karachi stadium ahead of Pakistan Super League, commentary box burn completely, watch VIDEO
कराची स्टेडियम में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की शुरुआत 27 जनवरी से हो रही है। पहला मैच कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान के बीच गुरुवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में होना है। इससे पहले इस स्टेडियम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग की वजह से स्टेडियम में स्थित कमेंट्री बॉक्स भी जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन


यह घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें स्टेडियम के बाहर से धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, पीएसएल के आयोजकों को गुरुवार से मैच कराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसएल 2022 के लिए नए सिरे से कमेंट्री बॉक्स बना रहा था। इसी दौरान 25 जनवरी की रात को वेल्डिंग मशीन में आग लग गई। पाकिस्तानी न्यूज चैनल के मुताबिक इस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। पीएसएल 27 जनवरी से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा। Fire breaks out during welding operations at the National Stadium Karachi. Photo: Geo.tv

पीएसएल के बाद ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा
पीएसएल के बाद मार्च में ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान का दौरा भी करना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी। पिछली बार 1998 में उन्होंने पाक का दौरा किया था।

हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे को लेकर पूरी तरह हामी नहीं भरी है। सुरक्षा व्यवस्थाओं की पूरी जांच के बाद ही इस दौरे पर सहमति बनेगी। अभी तक इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान भी नहीं हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था में कमी मिलने पर दौरे को यूएई भी शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed