फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2021: Andre Russell stretchered off the field after getting hit on helmet

Andre Russell: मैदान पर टला बड़ा हादसा, रसेल हुए घायल, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल

Sat, 12 Jun 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Jun 2021 04:40 PM IST
सार

क्वेटा ग्लेडिएटर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते समय इस्लामाबाद यूनाइटेड के गेंदबाज मोहम्मद मूसा की एक गेंद उनके सिर पर लगी, जिसके बाद वह असहज नजर आए।

विज्ञापन
PSL 2021: Andre Russell stretchered off the field after getting hit on helmet
आंद्रे रसेल - फोटो : social media

विस्तार

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए घायल हो गए। बल्लेबाजी करते समय उनके सिर पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। क्वेटा ग्लेडिएटर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते समय इस्लामाबाद यूनाइटेड के गेंदबाज मोहम्मद मूसा की एक गेंद उनके सिर पर लगी, जिसके बाद वह असहज नजर आए। बावजूद इसके उन्होंने बल्लेबाजी की। दरअसल, ये हादसा क्वेटा ग्लेडिएटर्स की पारी के 14वें ओवर में हुआ। रसेल ने मूसा के इस ओवर में दो गेंदों में दो छक्के जड़े। इसके बाद मूसा ने रसेल को बाउंसर फेंकी, जो उनके हेलमेट पर जाकर लगी। रसेल को स्ट्रेचर पर पहले मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि रसेल ने छह गेंदों में 13 रन बनाए। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, वह फिल्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे, उनकी जगह नसीम शाह बतौर सब्टिट्यूट आए। हालांकि इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने अंपायर अलीम दार से इसका विरोध भी किया। कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम के अनुसार एक खिलाड़ी को टीम के दूसरे सदस्य द्वारा रिप्लेस किया जा सकता है यदि मैच रेफरी उसे 'लाइक-फॉर-लाइक' विकल्प मानता है। मैच रेफरी ने रसेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर नसीम को मंजूरी दी। बता दें रसेल की टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद को 134 रन का लक्ष्य दिया, जिसे यूनाइटेड ने 10 ओवर में ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed