फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Priyanka Chopra happy withe the achievements of friends Virat Kohli and Deepika Padukone

विराट के इस कमाल से बॉलीवुड में मचा धमाल, प्रियंका चोपड़ा खुद को रोक नहीं पाईं

Sat, 21 Apr 2018 07:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra happy withe the achievements of friends Virat Kohli and Deepika Padukone
प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर विराट कोहली के टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की है। 2018 की लिस्ट का खुलासा शुक्रवार को हुआ, जिसमें ओला के को-फाउंडर भाविष अग्रवाल भी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रियंका ने अपने दोस्तों विराट कोहली और दीपिका के टाइम मैगजीन की लिस्ट में शामिल होने पर ट्वीट किया, 'अपने दोस्तों दीपिका पादुकोण और विराट कोहली को टाइम की लिस्ट में शामिल होते देखने पर काफी खुश और गर्व महसूस कर रही हूं। बड़ी शुभकामनाएं और दोनों श्रेय के हकदार।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




प्रियंका ने भी इस साल की लिस्ट में छोटा सा रोल निभाया। उन्हें टाइम ने मेघन मार्कल के बारे में लिखने के लिए आमंत्रित किया था। 

विराट को टाइम लिस्ट में इस केटेगरी में किया शामिल

Priyanka Chopra happy withe the achievements of friends Virat Kohli and Deepika Padukone
virat kohli

प्रियंका चोपड़ा ने टाइम 100 कवर की अपनी पुरानी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की और मेघन मार्कल का विशेष उल्लेख करते हुए इस साल लिस्ट में शामिल होने वाले लोगों को बधाई दी।

#TBT to my @Time 100 cover two years ago. Congratulations to everyone on this year’s #Time100 list! Happy to have had the opportunity to share my thoughts about Meghan Markle, one of this year’s honorees and my friend, with the world.

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on



दीपिका पादुकोण 2018 टाइम 100 लिस्ट की आर्टिस्ट केटेगरी में जगह बनाने में कामयाब हुई। दीपिका ने भी एक पोस्ट करते हुए अपने फैंस और विन डीजल का शुक्रिया अदा किया। विन डीजल ने दीपिका के लिए राइट-अप लिखा था।

what an absolute honour!🙏🏽 #TIME100 @time

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on



विराट कोहली को टाइटंस की लिस्ट में जगह मिली, जिसमें रोजर फेडरर और ओप्राह विनफ्रे जैसी शख्सियतें भी शामिल हैं। विराट के बारे में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने राइट-अप लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed