{"_id":"5aeb7a094f1c1b9f098b7fb9","slug":"prithvi-shaws-technique-is-just-like-sachin-tendulkar-says-mark-waugh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने भी माना, पृथ्वी शॉ में दिखती है तेंदुलकर की झलक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने भी माना, पृथ्वी शॉ में दिखती है तेंदुलकर की झलक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ का मानना है कि 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तकनीक भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से काफी मिलती-जुलती है।
विज्ञापन
स्टार स्पोर्ट्स डगआउट विशेषज्ञ के रूप में मार्क ने कहा कि मौजूदा आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे पृथ्वी शॉ के बारे में उन्होंने कहा कि सबसे पहले चीज जो आप पृथ्वी में देखते हैं वह है उनकी तकनीक जो ग्रेट सचिन से काफी मिलती है।
विज्ञापन
यहां जारी बयान में उन्होंने कहा, पृथ्वी की ग्रिप, उनका खड़े होने का अडिग अंदाज काफी कुछ सचिन की याद दिलाता है। यही नहीं वह विकेट के आसपास अपने शॉट खेलते हैं और गेंद पर रुककर तेज प्रहार लगाते हैं। उनके शॉट में पंच है और वह कोई भी शॉट लगाने की स्थिति में रहते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में उन्होंने चार मैचों में 166.66 की स्ट्राइकरेट से 140 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में अर्द्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से सबसे युवा बल्लेबाज हैं।