फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw, Suryakumar Yadav likely to join Indian team in England

ENG vs IND: लंका में बजाया डंका, अब इंग्लैंड में दम दिखाएंगे ये खिलाड़ी!

Sat, 24 Jul 2021 04:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 24 Jul 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Prithvi Shaw, Suryakumar Yadav likely to join Indian team in England
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : pti

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी चार अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद टीम प्रबंधन ने इन खिलाड़ियों की मांग की थी। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को चोट की वजह पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम प्रबंधन शॉ और यादव के अलावा जयंत यादव को भी टीम में शामिल करना चाहते हैं। बता दें कि पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमरा यादव इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं जबकि जयंत भारत में हैं। खबर ये भी है कि ये तीनों खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद भी रवाना हो सकते हैं।

विज्ञापन


आवेश-वाशिंटन चोटिल होकर बाहर
गौरतलब है कि स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर अंगूठे में चोट के कारण इंग्लैंग के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। उनकी अंगुली में चोट है और उसे 100 फीसदी ठीक होने में करीब छह हफ्ते का समय लग सकता है। सुंदर के चोटिल होने के साथ ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पिंडली में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। इसके बाद रिजर्व तेज गेंदबाज अवेश खान भी डरहम में चल रहे अभ्यास मैच के दौरान चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। 
विज्ञापन


शुभमन गिल लौटे स्वदेश
चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर होने वाले युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल स्वदेश लौट गए हैं। वह पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद टीम के जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकल गये थे लेकिन इसके बाद ब्रिटेन में ही छुट्टियां मना रहे थे। शुभमन मोहाली में अपने परिजनों के साथ कुछ समय बिताने के बाद बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ेंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed