{"_id":"5e27ed028ebc3e7d586bb5a0","slug":"prithvi-shaw-shines-again-as-india-a-beat-new-zealand-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम में चयन के बाद पृथ्वी और सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी, भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम में चयन के बाद पृथ्वी और सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी, भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को हराया
Wed, 22 Jan 2020 12:04 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
बुधवार को भारतीय ए क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड ए को पहले औपचारिक वन-डे मैच में पांच विकेट से हरा दिया। मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाने के बाद युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए और टीम को एक बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ए की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 230 रन पवेलियन लौट गई। मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी रही। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के बीच पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
शिखर धवन की जगह न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल हुए संजू सैमसन ने शुभमन गिल के साथ पारी को संभालते हुए 21 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। वहीं गिल ने 30 रन बनाए। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35, विजय शंकर ने नाबाद 20 और क्रुणल पंड्या ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन