फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw returns to Team India after 537 days, rewarded for his brilliant performance in domestic cricket

Team India: पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में 537 दिन बाद वापसी, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Sat, 14 Jan 2023 11:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Jan 2023 11:21 AM IST
सार

कई बार अलग-अलग सीरीज के लिए टीम चुने जाने पर उनका नाम नहीं आने पर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट काफी वायरल हुए थे। हालांकि, अब बोर्ड ने आखिरकार उन्हें मौका दे ही दिया। पृथ्वी 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं।

विज्ञापन
Prithvi Shaw returns to Team India after 537 days, rewarded for his brilliant performance in domestic cricket
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान किया। पृथ्वी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में मौका दिया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है। 
विज्ञापन


Prithvi Shaw responds to latest snub by posting poem | Sports News |  Onmanorama
विज्ञापन

पृथ्वी 537 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारत के लिए टी20 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। तब श्रीलंका दौरे पर यह भारत का पहला टी20 मुकाबला था। इस मैच के बाद पृथ्वी सीरीज के अगले दो टी20 मैचों के लिए स्क्वॉड से बाहर हो गए थे। इसके बाद अब चुने गए हैं। कई बार अलग-अलग सीरीज के लिए टीम चुने जाने पर उनका नाम नहीं आने पर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट काफी वायरल हुए थे। हालांकि, अब बोर्ड ने आखिरकार उन्हें मौका दे ही दिया। पृथ्वी 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं।

Still no Shaw, what a shame: BCCI slammed for India's T20I selection call |  Cricket - Hindustan Times

पृथ्वी को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। पिछले कुछ समय से यह स्टार बल्लेबाज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी समेत कई घरेलू टूर्नामेंट्स में काफी रन बनाए हैं। हाल ही में पृथ्वी ने मुंबई से खेलते हुए असम के खिलाफ 379 रन की पारी खेली थी। इसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खुद ही पृथ्वी की तारीफ की थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी समेत कई घरेलू टूर्नामेंट्स में पृथ्वी टॉप-छह रन स्कोरर्स में से एक रहे।

Prithvi Shaw Can be a Very Aggressive, Successful Captain': World Cup  Winner Picks Future Indian Skipper
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक टी20 में पृथ्वी ने 10 मैचों में 36.88 की औसत और 181.42 के शानदार स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए थे और यश ढुल के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। वहीं, दलीप ट्रॉफी में पृथ्वी ने दो मैचों में 105 की औसत से 315 रन बनाए और तीसरे नंबर पर रहे। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी ने पांच मैचों में 67.37 की औसत और 91.35 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह फिलहाल छठे नंबर पर हैं।

Prithvi Shaw's redemption lies in following the Sachin Tendulkar way |  Cricket - Hindustan Times

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो पृथ्वी ने भारत के लिए पांच टेस्ट खेले हैं और 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। पृथ्वी के नाम टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शतक लगाया था। वह भारत की ओर से टेस्ट में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा (18 साल 329 दिन) खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर इस मामले में भारत की ओर से शीर्ष पर हैं। सचिन ने 17 साल 107 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाया था।

Prithvi shaw | Latest News on Prithvi-shaw | Breaking Stories and Opinion  Articles - Firstpost

इसके अलावा पृथ्वी छह वनडे मैचों में 31.50 की औसत से 189 रन बना चुके हैं। वहीं, भारत के लिए सिर्फ एक टी20 खेला है, जिसमें वह कोई रन नहीं बना सके। घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 51.75 की औसत से 3623 रन बनाए हैं। इनमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है। वहीं, 53 लिस्ट-ए मैचों में 52.54 की औसत से 2627 रन बनाए हैं। इनमें आठ शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। ओवरलऑल यानी लीग और घरेलू टी20 टूर्नामेंट्स को मिलाकर 92 टी20 मैचों में पृथ्वी 151.67 के स्ट्राइक रेट से 2401 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक , शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच संख्या

तारीख

मैच

वेन्यू

1

18 जनवरी

पहला वनडे

हैदराबाद

2

21 जनवरी

दूसरा वनडे

रायपुर

3

24 जनवरी

तीसरा वनडे

इंदौर

4

27 जनवरी

पहला टी20

रांची

5

29 जनवरी

दूसरा टी20

लखनऊ

6

1 फरवरी

तीसरा टी20

अहमदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed