फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सातवें आसमां पर पृथ्वी: दर्द से कराहते मैदान से बाहर गए थे, वापस लौटे और इतिहास रच दिया

Sun, 14 Mar 2021 02:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Mar 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Prithvi Shaw becomes the first player to score 800 runs in a single season of Vijay Hazare Trophy
पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया से बाहर होते ही पृथ्वी शॉ ने विराट फॉर्म धर लिया है। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले ने जमकर रन उगला अब फाइनल में भी उन्होंने धुआंधर 73 रन की पारी खेली। इसी के साथ महज 21 वर्षीय यह खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 800 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अब उनके नाम सीजन के आठ मैच में एक नाबाद दोहरा शतक, तीन शतक और एक फिफ्टी के साथ 827 रन दर्ज हो चुके हैं, जो रिकॉर्ड है।

Prithvi Shaw becomes the first player to score 800 runs in a single season of Vijay Hazare Trophy
देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ - फोटो : Amar Ujala

एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी रन साल
पृथ्वी शॉ 827 2021
देवदत्त पडीक्कल 737 2021
मयंक अग्रवाल 723 2018 
देवदत्त पडीक्कल 609 2019
दिनेश कार्तिक 607 2017
Prithvi Shaw becomes the first player to score 800 runs in a single season of Vijay Hazare Trophy
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

उत्तर प्रदेश के खिलाफ रविवार को मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ को क्षेत्ररक्षण के दौरान पैर में चोट लगी। साथी खिलाड़ियों की गोद में सवार होकर उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। बल्लेबाजी करेंगे या नहीं अभी यह भी स्प्ष्ट नहीं था, लेकिन पृथ्वी ने फिर साबित किया कि इतने कम समय में उन्होंने नाम कैसे बनाया। 10 चौके और चार छक्के की मदद से उन्होंने 39 गेंद में 73 रन पीट दिए। वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन शिवम मावी ने उन्हें आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithvi Shaw becomes the first player to score 800 runs in a single season of Vijay Hazare Trophy
चोटिल पृथ्वी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले उत्तर प्रदेश की पारी के 24वें ओवर में पहली स्लिप में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी थी। यूपी के सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक ने युवा लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी पर शॉट खेला तो गेंद जाकर पृथ्वी को लगी। गेंद पृथ्वी के बाएं पैर के आगे के हिस्से (शिन) पर लगी और दाएं हाथ का यह बल्लेबाज दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर गया।

विज्ञापन
Prithvi Shaw becomes the first player to score 800 runs in a single season of Vijay Hazare Trophy
उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

16 साल बाद फाइनल में पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम तीसरी बार खिताबी मुकाबला खेल रही है। सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक के नाबाद 158 और समर्थ सिंह-अक्षदीप नाथ की 55-55 रन की पारियों के बूते यूपी ने मुंबई के सामने 313 रन का लक्ष्य रखा। खबर लिखे जाने तक तीन बार की चैंपियन मुंबई 19 ओवर में 139/2 रन बना चुकी थी। मुंबई ने आखिरी बार 2018-19 में यह टूर्नामेंट जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed