फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत vs श्रीलंका: सोनल दिनुषा ने बनाए कई रिकॉर्ड्स, तीन पारियों में दो शतक लगाकर जयसूर्या-संगकारा की बराबरी की

Wed, 26 Aug 2026 11:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Aug 2026 11:05 AM IST
सार

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। भारत के खिलाफ अपनी पहली तीन टेस्ट पारियों में 100, 84 और 103 रन बनाने वाले दिनुषा ऐसा करने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के कई दिग्गजों की बराबरी की और स्पिन के खिलाफ अपनी खास स्वीप बल्लेबाजी से भी नया रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
Sonal Dinusha Creates History Against India With Two Hundreds and Multiple Records in His First Tests
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS

श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जो बल्लेबाजी की है, उसने उन्हें अचानक क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का बड़ा नाम बना दिया है। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक जड़कर न सिर्फ श्रीलंका को फॉलोऑन से उबारने की कोशिश की, बल्कि अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी कर लिए।

Sonal Dinusha Creates History Against India With Two Hundreds and Multiple Records in His First Tests
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS

सोनल दिनुषा की पारियां
भारत के खिलाफ अपनी पहली तीन टेस्ट पारियों में दिनुषा ने 100, 84 और 103 रन बनाए हैं। यानी तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक। खास बात यह है कि तीनों पारियों में उन्होंने 80 से ज्यादा रन बनाए हैं और उनकी बल्लेबाजी में जिस तरह का नियंत्रण दिखाई दिया, वह उनके छोटे से टेस्ट करियर के लिए बेहद खास है। उनकी मौजूदा पारी इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि वह श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने से बचाने के लिए अकेले जूझते दिखे। ऐसे मुश्किल हालात में दिनुषा ने जिम्मेदारी संभाली और भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार धैर्य दिखाया।

Sonal Dinusha Creates History Against India With Two Hundreds and Multiple Records in His First Tests
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS

भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज
दिनुषा अब श्रीलंका के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट में शतक लगाए हैं। इस सूची में अरविंदा डी सिल्वा, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने और एंजेलो मैथ्यूज जैसे दिग्गज शामिल हैं। दिनुषा के लिए यह उपलब्धि इसलिए और बड़ी है क्योंकि उनका टेस्ट करियर अभी शुरुआती दौर में ही है।
 

बल्लेबाज साल भारत के खिलाफ उपलब्धि
अरविंदा डी सिल्वा 1997 3 टेस्ट में 4 शतक
कुमार संगकारा 2009-10 लगातार टेस्ट में शतक
सनथ जयसूर्या 1997 लगातार टेस्ट में 2 शतक
महेला जयवर्धने 2001 लगातार टेस्ट में 2 शतक
थरंगा परानविताना 2010 लगातार टेस्ट में 2 शतक
एंजेलो मैथ्यूज 2015 लगातार टेस्ट में 2 शतक
सोनल दिनुषा 2026 लगातार टेस्ट में 2 शतक
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonal Dinusha Creates History Against India With Two Hundreds and Multiple Records in His First Tests
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS
पहले दो टेस्ट में भारत के खिलाफ दो शतक
दिनुषा ने अब अपने नाम को उन बल्लेबाजों की सूची में दर्ज करा दिया है, जिन्होंने भारत के खिलाफ अपने शुरुआती दो टेस्ट में ही दो शतक लगाए। इस सूची में वेस्टइंडीज के महान एवर्टन वीक्स और सर गैरी सोबर्स से लेकर जहीर अब्बास, गैरी कर्स्टन और जेसी राइडर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
 
बल्लेबाज टीम साल पहले दो टेस्ट में शतक
एवर्टन वीक्स वेस्टइंडीज 1948 2
सर गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज 1958 2
जहीर अब्बास पाकिस्तान 1978 2
दलीप मेंडिस श्रीलंका 1982 2
रॉबिन स्मिथ इंग्लैंड 1990 2
गैरी कर्स्टन दक्षिण अफ्रीका 1996 2
जेसी राइडर न्यूजीलैंड 2009 2
सोनल दिनुषा श्रीलंका 2026 2
 

 

विज्ञापन
Sonal Dinusha Creates History Against India With Two Hundreds and Multiple Records in His First Tests
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS
पहले तीन टेस्ट पारियों में 80 से ज्यादा रन, सिर्फ दो दिग्गजों के बाद
दिनुषा ने जहीर अब्बास और एवर्टन वीक्स जैसे महान बल्लेबाजों के साथ अपना नाम जोड़ लिया है। जहीर अब्बास ने भारत के खिलाफ अपनी पहली तीन पारियों में 176, 96 और नाबाद 235 रन बनाए थे, जबकि एवर्टन वीक्स ने 128, 194 और 162 रन बनाए। वीक्स ने तो भारत के खिलाफ अपनी पहली चार पारियों में शतक लगाए थे और पांचवीं पारी में 90 रन पर आउट हुए थे। दिनुषा का 100, 84 और 100 का रिकॉर्ड इसीलिए बेहद खास है।
 
बल्लेबाज भारत के खिलाफ
पहली 3 टेस्ट पारियां
जहीर अब्बास 176, 96, 235*
एवर्टन वीक्स 128, 194, 162
सोनल दिनुषा 100, 84, 103
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed