{"_id":"68a4ae855808cc4f450e7093","slug":"prithvi-shaw-began-his-stint-for-maharashtra-with-a-sparkling-hundred-on-debut-in-a-buchi-babu-tournament-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Buchi Babu: महाराष्ट्र के लिए डेब्यू करते हुए चमके पृथ्वी शॉ, बुची बाबू में छत्तीसगढ़ के खिलाफ जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Buchi Babu: महाराष्ट्र के लिए डेब्यू करते हुए चमके पृथ्वी शॉ, बुची बाबू में छत्तीसगढ़ के खिलाफ जड़ा शतक
Tue, 19 Aug 2025 10:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:34 PM IST
सार
पृथ्वी की 141 गेंद में 111 रन की पारी से महाराष्ट्र ने मैच के दूसरे दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए अपनी पहली पारी में 217 रन बनाये। साव ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए यादगार डेब्यू किया और बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक जड़ा। पृथ्वी की 141 गेंद में 111 रन की पारी से महाराष्ट्र ने मैच के दूसरे दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए अपनी पहली पारी में 217 रन बनाये। साव ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। छत्तीसगढ़ की पहली पारी सोमवार को 252 रन पर सिमटी थी।
शॉ ने सचिन के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी
शॉ ने सचिन धास के साथ पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। टीम ने हालांकि 15 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए। ऋतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने जैसे अनुभवी के जल्दी आउट होने के बाद शॉ ने पांचवें विकेट के लिए सिद्धार्थ म्हात्रे के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। उनकी पारी अंत लेग स्पिनर शुभम अग्रवाल की गेंद पर स्टंप होने से हुआ।
शॉ ने इस सत्र से पहले अपने करियर को संवारने के लिए मुंबई से महाराष्ट्र की टीम से जुड़ने का फैसला किया था। भारत के लिए टेस्ट पदार्पण पर शतक जड़ने वाले शॉ को खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण मुंबई ने पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया था।