फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: Westindies vs England, T20 World Final

ईडन में इतिहास तो लिखा ही जाएगा, विंडीज जीते या इंग्लैंड

Sat, 02 Apr 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Preview: Westindies vs England, T20 World Final
ऐतिहासिक ईडन गार्डंस एक बार फिर इतिहास लिखने जा रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 चरण में भारत ने पाकिस्तान को इसी मैदान पर पहली बार हराने का कारनामा किया था। और अब इसी टूर्नामेंट के अंतिम अध्याय यानी फाइनल में भी इतिहास लिखने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें इस खेल के इतिहास में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए जोर-आजमाइश करेंगी। यह मैच रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। यह मैच कोई भी टीम जीते वर्ल्ड कप उनके हाथों में रिकॉर्ड दूसरी बार होगा।
विज्ञापन


साथ ही एक नजर वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी पर भी रहेगी जो इस खेल के सफलतम कप्तान बनने की राह पर हैं। ऑलराउंडर सैमी अगर इस बार फिर टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनवाने में कामयाब रहे तो दो बार टीम को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले कप्तान तो होंगे ही साथ में उन्हें 1975 और 1979 में 50-50 ओवर के वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के कप्तान सर क्लाइव लायड के समकक्ष खड़े होने का दर्जा प्राप्त हो जाएगा। अब तक टी-20 क्रिकेट में कोई भी टीम ऐसी नहीं रही है जिसने दो बार वर्ल्ड कप को हाथों में उठाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

'खिताबी चौका' बनाम 'ड्रीम डबल'

Preview: Westindies vs England, T20 World Final

वेस्टइंडीज की दोनों टीम फाइनल में पहुंची है। पुरुष टीम के अलावा महिला टीम भी फाइनल में पहुंची है। कैरेबियाई टीम के पास डबल खिताब जीतने का चांस है। हालांकि उसका मुकाबला उस टीम है जो लगातार 3 वर्ल्ड कप जीतकर यहां तक पहुंची है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 3 बार यह खिताब जीता है और उसकी नजर खिताबी चौके पर है तो वेस्टइंडीज का सपना 'ड्रीम डबल' पर है।

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रविवार को पुरुष और महिला दोनों वर्गों की चारों टीमें के खिलाड़ी कोलकाता में हुए पुल हादसे के शोक के मद्देनजर हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हमने फाइनलिस्ट टीमों से इस संदर्भ में आग्रह किया है। पुल हादसे में 24 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा फाइनल से पहले बीसीसीआई और कैब के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को लेकर एक पांच मिनट की डाक्यूमेंटरी भी चलाई जाएगी।

डालमिया का पिछले साल निधन हो गया था। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसमें तबला वादक ब्रिकम घोष के अलावा डांसर तनुश्री शंकर और सितार पर अमान अली खान और अयान अली खान अपनी प्रस्तुति देंगे।

फटाफट खेल में इंग्लैंड पर हावी रही है कैरेबियाई टीम

Preview: Westindies vs England, T20 World Final
ज्वॉय रूट - फोटो : PTI
दिग्गज हों या आंकड़े गवाही यही दे रहे हैं कि वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार टी-20 विशेषज्ञ वेस्टइंडीज है। बावजूद इसके डैरेन सैमी सेमीफाइनल की तरह यहां भी अपने को कमजोर डेविड ही कहलाना चाहते हैं। कारण वही पुराना है। फाइनल की पूर्व संध्या पर सैमी साफ करते हैं डेविड, गोलेथ के मुकाबले कमजोर जरूर था लेकिन अंत में जीता वही था।

हालांकि यह इंग्लैंड ही है जिसके खिलाफ टी-20 में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड 9-4 से सबसे बेहतर दिख रहा है। यहां तक इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप में हुए पिछले चारों मुकाबलों में कैरिबियाई टीम को नहीं हरा पाई है। बावजूद इसके इंग्लैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यह इयोन मॉर्गन की ही टीम थी जिसे वर्ल्ड कप से पहले किसी ने भी भाव देने की जरूरत नहीं समझी, लेकिन यह इंग्लैंड ही है जिसने सभी को झुठलाते हुए न सिर्फ पिछले चार मुकाबले जीते बल्कि 9.12 की औसत से रन बनाने वाली इस वर्ल्ड कप की इकलौती टीम बनी।

इस मैच के लिए खास बात यह रहेगी कि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों ही टीमें अब किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। अब फाइनल को क्रिस गेल और जोए रूट का मुकाबला नहीं कहा जा सकता है। मॉर्गन भी मानते हैं कि उन्हें सिर्फ गेल से खतरा नहीं है। जोनाथन चार्ल्स, लिंडल सिमंस, आंद्रे रसेल भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

वहीं इंग्लैंड के लिए रूट के अलावा जेसन रॉय और जोस बटलर खूब रन बना रहे हैं। सिर्फ कप्तान का बल्ला नहीं चलना अच्छा संकेत नहीं है, लेकिन डेथ ओवरों बेन स्टोक्स की गेंदबाजी इंग्लैंड की अब तक की सफलता का बड़ा मंत्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed