{"_id":"5c8c945cbdec2214680514f7","slug":"president-kovind-confers-padma-awards-to-gautam-gambhir-and-sunil-chhetri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर-छेत्री सहित देश की खेल प्रतिभाओं का राष्ट्रपति ने किया पद्म पुरस्कार से सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गंभीर-छेत्री सहित देश की खेल प्रतिभाओं का राष्ट्रपति ने किया पद्म पुरस्कार से सम्मान
Sat, 16 Mar 2019 11:44 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में खेल हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। पता हो कि इस साल पद्म पुरस्कार के लिए 112 व्यक्तियों को चुना गया था, जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी। इससे पहले राष्ट्रपति ने 11 मार्च को एक पद्म विभूषण, आठ पद्म और 46 पद्मश्री पुरस्कार दिए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने 11 मार्च को नौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। तब वर्ष 1984 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Delhi: President Ram Nath Kovind confers Padma Shri award upon Indian football captain Sunil Chhetri. #PadmaAwards pic.twitter.com/zIVFeU4UNe
— ANI (@ANI) March 16, 2019
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने शनिवार को पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर सहित भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
Delhi: President Ram Nath Kovind confers Padma Shri award upon Indian football captain Sunil Chhetri. #PadmaAwards pic.twitter.com/zIVFeU4UNe
— ANI (@ANI) March 16, 2019
बता दें कि छेत्री ने हाल ही में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी को सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पीछे छोड़ा था। छेत्री ने तीन नेहरू कप, एएफसी चैलेंज कप और दो सैफ चैंपियनशिप अब तक जीते हैं।