'नाराज' ओझा ने लगाया 'पंजा', अमित मिश्रा ने शतक से रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया में अपना नाम नहीं पाने के बाद फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा अपनी गेंदबाजी से जवाब देने में जुट गए हैं।
चेन्नई में खेले जा रहे चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन ओझा के पांच विकेटों के दम पर भारत-ए ने ऑस्ट्र्रेलिया-ए की पहली पारी 268 रनों पर समेट दिया। टीम सौ ओवर भी नहीं खेल सकी। इस तरह से मेजबान टीम को 7 विकेट और 154 रनों की बढ़त हासिल हुई। ऑस्ट्र्रेलिया की ओर से पीटर हैंडसकोंब ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। कंगारू टीम के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका गंवाने वाले ओझा ने दूसरे दिन 3 विकेट झटके थे और श्ाुक्रवार को 2 विकेट निकालकर पारी में पूरे 5 विकेट झटक लिए। ओझा के अलावा अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा ने 3 विकेट झटके।
टीम इंडिया में लौटे अमित मिश्रा ने कराया 'नर्वस नाइंटीज'
ऐसा नहीं है कि भारत की ओर से सिर्फ प्रज्ञान ओझा ने ही शानदार गेंदबाजी की है। ओझा के अलावा 4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने भी 3 विकेट निकाले। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से शतक की ओर बढ़ रहे पीटर हैंडसकोंब को शतक लगाने का मौका ही दिया। अमित ने 91 रन पर खेल रहे हैंडसकोंब को करुण नायर के हाथों कैच आउट कराया।
मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत-ए ने एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। पिछले मैच में शतक से चूकने वाले लोकेश राहुल दूसरी पारी में महज 29 रन बनाकर आउट हो गए।
उनके आउट होने के बाद ओपनर अभिनव मुकुंद (29) ने कप्तान चेतेश्वर पुजारा (35) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और शुरुआती झटके से उबारते हुए टीम को सौ के करीब पहुंचा दिया। मुकुंद पहली पारी में 9 बनाकर आउट हो गए थे। जबकि पुजारा ने पहली पारी में 55 रन बनाए थे और दूसरे विकेट के लिए लोकेश के साथ 107 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। दूसरी पारी में उन्होंने मुकुंद के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और 42 रन बनाए। मुकुंद 40 रन ही बना सके।