{"_id":"5ed2fbae0b2d33091b4ce5cd","slug":"postponing-t20-world-cup-to-next-year-is-also-one-option-says-kumar-sangakkara","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 विश्व कप को रद्द करना एक विकल्प : संगकारा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 विश्व कप को रद्द करना एक विकल्प : संगकारा
Sun, 31 May 2020 06:04 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 31 May 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को लगता है कि इस साल टी-20 विश्व कप को रद्द करना एक विकल्प है क्योंकि कोविड-19 महामारी से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी नहीं मिल पा रहे हैं। प्रतिष्ठित मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी)के अध्यक्ष संगकारा का मानना है कि स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार का आईसीसी की बैठक में ऑस्ट्रेलिया मे होने वाले इस टूर्नामेंट पर फैसला 10 जून तक टाल दिया गया। श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘हर दिन नई चीजें सीखने और देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
इसलिए हमें इंतजार करना होगा। एक विकल्प यह है कि इस साल इसे रद्द कर दे या अगले साल के लिए टाल दे। हमें इसके आगे की प्रक्रियाओं को ध्यान में रखना चाहिए जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।’ संगकारा ने कहा कि इस महामारी को लेकर अभी कई ऐसे सवाल हैं जिसके जवाब मिलना बाकी है।
विज्ञापन
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘असल मुद्दा यह है कि वायरस के साथ क्या होने वाला है। क्या यह ‘सार्स’ और ‘मर्स’ की तरह गायब हो रहा है, या यह कुछ ऐसा है जो बदलते मौसम के साथ वापस आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘क्या हमें इस विशेष वायरस या समय-समय पर इससे अलग प्रकार के विकसित वायरस के साथ रहना होगा।’ श्रीलंका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी किसी के पास इन सवालों का जवाब है। समय के साथ स्थिति और अधिक स्पष्टत होगी।’