फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Poor Pitch Lead To Abandoned Play In Ranji Match Between Gujrat and Orissa

तो इस वजह से रणजी क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल मैच बीच में रुका

Fri, 23 Dec 2016 10:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Poor Pitch Lead To Abandoned Play In Ranji Match Between Gujrat and Orissa
सवाई मान सिंह स्टेडियम - फोटो : Cricket Country
रणजी ट्रॉफी 2016-17 के नॉकआउट मुकाबलों में एक बड़ी गलती सामने आई, जब जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में गुजरात-ओडिशा क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले को खराब पिच के चलते रोक दिया गया।
विज्ञापन


ओडिशा द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओडिशा के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की और दो टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। पिच की स्थिति के बारे में चिंताएं तब सामने आई जब पार्थिव पटेल को गेंद लगी और खिलाड़ी मैदान छोड़कर पवेलियन चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ही अंपायर काफी देर तक चर्चा करते रहे। ग्राउंड्स मैन ने पिच के एक तरफ रोलर चलाया और उस क्षेत्र को ठीक करने का प्रयास किया, जहां से उछलकर गेंद गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज को लगी थी। स्टेडियम में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि गेंद लगने के बाद पार्थिव पटेल ने अंपायरों से शिकायत की तथा दोनों कप्तान बातचीत के लिए मैदान से बाहर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार नहीं रुका है भारत में मैच

Poor Pitch Lead To Abandoned Play In Ranji Match Between Gujrat and Orissa
पार्थिव पटेल - फोटो : ESPN
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भारतीय मैदान पर इस प्रकार का मामला सामने आया हो। 2009 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत और श्रीलंका के बीच हुए मुक़ाबले में भी कुछ इसी प्रकार की गलती सामने आई, इस दौरान श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों के शरीर पर गेंदें लगी और खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गए, कुछ देर बाद उस मैच को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया।

रणजी ट्रॉफी 2016-17 के क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले दोनों ही टीमों के घरेलू मैदानों में न खेले जाकर किसी तीसरे यानि तटस्थ स्थान पर खेले जा रहे हैं, तथा गुजरात व ओडिशा को राजस्थान के जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम मिला। विवादों के चलते जयपुर का यह स्टेडियम लंबे समय से किसी बड़े मैच का आयोजन नहीं कर सका है।

बता दें कि पार्थिव पटेल दो दिन पहले ही गुजरात की टीम से यह मुक़ाबला खेलने के लिए जुड़े हैं। इससे पहले यह विकेट कीपर बल्लेबाज इंग्लैंड और भारत के हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में खेल रहे थे, जहां उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की सफलता में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed