{"_id":"40c6901c-7c2d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ponting-to-lead-mumbai-indians-in-2013-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटिंग की कप्तानी में खेलेंगे सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोंटिंग की कप्तानी में खेलेंगे सचिन
मुंबई/खेल डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठवें संस्करण में मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभालेंगे। मुंबई इंडियंस टीम के नए मेंटर अनिल कुंबले, कोच जॉन राइट और टीम के आइकन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने पोंटिंग को कप्तानी सौंपने का फैसला किया। मुंबई ने हाल ही में हुई नीलामी में पोंटिंग को चार लाख डॉलर में खरीदा है।
विज्ञापन
कुंबले ने कहा, ‘पोंटिंग के पास मुंबई इंडियंस जैसी प्रतिस्पर्धी और हाई-प्रोफाइनल टीम का आईपीएल में नेतृत्व करने के लिए बहुत अनुभव है। सचिन मेरी इस सलाह से सहमत थे कि पोंटिंग मुंबई की कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त हैं और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। पोंटिंग को कप्तानी सौंपना सचिन और मेरा आइडिया है।’
विज्ञापन
पोंटिंग ने मुंबई की कमान मिलने के बाद खुशी जताते हुए कहा, ‘यह मेरे लिए बड़ा सम्मान है और मैं नीता अंबानी और मुंबई इंडियंस प्रबंधन का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझपर भरोसा जताया।’
विज्ञापन