{"_id":"92678b4e-a1d3-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"ponting-and-harbhajan-hug-and-make-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में जब 'जानी दुश्मन' लग गए गले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में जब 'जानी दुश्मन' लग गए गले
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 10 Apr 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग अपने देश की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते समय कई बार भिड़े हैं।
विज्ञापन
इनकी दुश्मनी की दास्तां बहुत लंबी है। लेकिन इन दिनों यह दोनों मैच के दौरान गले लगते दिखे हैं।
मुंबई और दिल्ली के बीच मैच में हरभजन की गेंद पर पोंटिंग ने दिल्ली के ओपनर उन्मुक्त का पहली ही गेंद पर हवा में लपक कर कुछ इस तरह कैच लपका कि भज्जी उन्हें गले लगाने से नहीं रोक सके।
यही नहीं हरभजन पोंटिंग से काफी देर तक लिपटे रहे। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने विपक्षी टीम दिल्ली के सामने 210 रनों का भारी भरकम लक्ष्य रखा और उसे 44 रनों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
पोंटिंग और हरभजन की दुश्मनी
इतिहास गवाह है कि 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हरभजन सिंह पर नस्लभेदी टिप्पणी का आरोप लगा था। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान रिकी पोंटिंग के हाथों में थी।
विज्ञापन
इस दौरे पर हरभजन सिंह पर आरोप लगा था कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू सायमंडस को 'मंकी' कहा था। यह मामला इतना बढ़ गया कि भारत को दौरा बीच में छोड़ने की नौबत दिखने लगी थी।
हालांकि हरभजन पर एक मैच के बैन और सचिन के बीच में आने के बाद इस मामले का सुलझा लिया गया। इस मामले को 'मंकीगेट' कांड के नाम से जाना जात है।