{"_id":"ecfdb9156d8c8650966054481a178a36","slug":"polard-play-west-indies-win-hindi-news-rs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोलार्ड ने दिलाई वेस्टइंडीज को जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोलार्ड ने दिलाई वेस्टइंडीज को जीत
एजेंसी/ग्रेनाडा
Updated Fri, 22 Aug 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्वेन ब्रावो (32 रन पर चार विकेट) और फिर कीरोन पोलार्ड (89) की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में तीन विकेट से पराजित कर 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
अनामुल हक (109) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मेहमान टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 217 रन बनाए।
जवाब में कैरेबियाई टीम ने 62 गेंदें शेष रहते सात विकेट खोकर 39.4 ओवरों में 219 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया
वेस्टइंडीज की जीत के हीरो पोलार्ड रहे जिन्होंने 70 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के जड़ते हुए 89 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।
पोलार्ड के अलावा दिनेश रामदीन ने 74 रनों का अहम योगदान दिया। रामदीन ने 76 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाया।
दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि एक समय टीम ने केवल 34 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
पोलार्ड के अलावा दिनेश रामदीन ने 74 रनों का अहम योगदान दिया। रामदीन ने 76 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाया।
दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि एक समय टीम ने केवल 34 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।