{"_id":"5a70a0a74f1c1b88268b779c","slug":"pointless-comparing-between-hardik-pandya-and-kapil-dev-says-mohammed-azharuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या की तुलना कपिल देव से करने पर भड़के अजहरुद्दीन, दे डाला बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या की तुलना कपिल देव से करने पर भड़के अजहरुद्दीन, दे डाला बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक और अजहरुद्दीन
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि कपिल देव जैसा दूसरा महान ऑलराउंडर कोई नहीं हो सकता है, इसलिए हार्दिक पांड्या की तुलना उनसे करना गलत है।
विज्ञापन
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपाटउन में 93 रन की पारी खेली थी और तब से उनकी तुलना कपिल देव से होने लगी थी। इस पर अजहरुद्दीन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कपिल जैसा दूसरा कोई पैदा हो ही नहीं सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है कि कपिल देव जैसा कोई पैदा नहीं सकता। हालांकि उनकी तरह मेहनती खिलाड़ी बनना बेहद कठिन है। वह अपने दौर में एक दिन में 20 से 25 ओवर फेंक दिया करते थे। लेकिन अब कई गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाते हैं। उन्होंने उतनी मेहनत उस समय की है, जिसकी तुलना अतुलनीय है।
विज्ञापन
अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया को तीसरा टेस्ट जीतने पर बधाई दी। हालांकि उन्होंने दूसरे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे और भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठाए जाने पर कप्तान विराट कोहली के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह दोनों खिलाड़ी जरूर खेलने चाहिए थे, हालांकि एक कप्तान का अपना नजरिया होता है।
उन्होंने कहा कि जोहानसबर्ग टेस्ट में हम नंबर वन टीम की तरह खेले और आखिरी टेस्ट जीतकर अपना सम्मान बचाया। टीम इंडिया ने इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कमाल की की।