फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM modi expressed grief over death of former cricketer Anshuman Gaekwad, Jai Shah also reacted

Anshuman Gaekwad: पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर पीएम ने जताया दुख, जय शाह ने भी दी प्रतिक्रिया

Thu, 01 Aug 2024 12:04 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 01 Aug 2024 12:04 AM IST
सार

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
PM modi expressed grief over death of former cricketer Anshuman Gaekwad, Jai Shah also reacted
पीएम मोदी-अंशुमान-जय शाह - फोटो : twitter

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का बुधवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। 71 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। दिग्गज क्रिकेटर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने भी दुख जताया।
विज्ञापन


पीएम ने जताया दुख
पीएम ने अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया। उन्होंने 'एक्स पर लिखा, "श्री अंशुमान गायकवाड़ जी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और एक बेहतरीन कोच थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
विज्ञापन

गृह मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व क्रिकेटर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "अंशुमान गायकवाड़ जी के निधन से बहुत दुःख हुआ, वे एक महान क्रिकेटर थे जिनके क्रिकेट कौशल ने भारतीय क्रिकेट का गौरव बढ़ाया। इस दुख की घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"

जय शाह ने शोक व्यक्त किया
वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पूर्व क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "श्री अंशुमान गायकवाड़ के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पूरे क्रिकेट जगत के लिए यह दुखद घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।" गंभीर ने भी जताया दुख
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी पूर्व क्रिकेटर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "अंशुमान गायकवाड़ जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed