{"_id":"69a2ebd77b8fb82a710e5c95","slug":"pm-modi-congratulates-jammu-and-kashmir-for-winning-ranji-trophy-final-coach-ajay-sharma-speaks-know-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए पीएम मोदी ने दी बधाई, कोच अजय शर्मा ने किस खिलाड़ी को दिया श्रेय?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए पीएम मोदी ने दी बधाई, कोच अजय शर्मा ने किस खिलाड़ी को दिया श्रेय?
Sat, 28 Feb 2026 06:51 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुबली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुबली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:51 PM IST
सार
पहली बार रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने वाली जम्मू-कश्मीर टीम को पीएम मोदी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर टीम को बधाई
- फोटो : ANI-PTI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को बधाई दी। शनिवार को टीम ने पारस डोगरा के नेतृत्व में कर्नाट के खिलाफ यह मुकाबला पहली पारी में बढ़त के आधार पर अपने नाम किया। वहीं, टीम के कोच अजय शर्मा ने कहा कि हमारी टीम में भले ही कोई हीरो न हो, लेकिन खिताबी जीत के बाद सभी खिलाड़ी हीरो बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Congratulations to the Jammu and Kashmir team for their first ever Ranji Trophy win! This historic triumph reflects remarkable grit, discipline and passion of the team. It is a proud moment for the people of Jammu and Kashmir and it highlights the growing sporting passion and… pic.twitter.com/3fJO89Z5F8
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : IANS
जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ यह मुकाबला पहली पारी में बढ़त के आधार पर अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल की थी। पांचवें दिन जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 342 रन बनाए और उसकी कुल बढ़त 633 रनों की हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान दिन का खेल समाप्त करने पर सहमत हुए और मैच ड्रॉ रहा। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।
ये भी पढ़ें: संघर्ष से शिखर तक: कमजोर मानी जाने वाली जम्मू-कश्मीर टीम ने कैसे रचा इतिहास? बनी रणजी ट्रॉफी की नई चैंपियन

कोच अजय शर्मा ने दी जम्मू-कश्मीर टीम को बधाई
- फोटो : ANI-PTI
'सभी के लिए गर्व का पल'
टीम के मुख्य कोच अजय शर्मा ने भी इस जीत के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'यह टीम, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ और जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों के लिए गर्व का पल है। यह एक सपना सच होने जैसा है। यह एक लंबा सफर रहा है और हम बहुत खुश हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम रणजी ट्रॉफी जीत सकते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'जब आप दूसरी टीमों के खिलाफ खेलते हैं, तो उन्हें हराना बहुत मुश्किल होता है। जिस तरह से उन्होंने मुंबई, दिल्ली, बंगाल, मध्य प्रदेश, हैदराबाद, राजस्थान के खिलाफ खेला... वे सभी पहले के चैंपियन थे जिनके पास बहुत अनुभव था और वे टेस्ट क्रिकेटर थे। हमारे पास उनके जैसा कोई हीरो नहीं था, लेकिन हर कोई हीरो बन गया है।'
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर की टीम के लिए ईनामी राशि का एलान, विजेता टीम को इतने करोड़ रुपये देगी राज्य सरकार

जम्मू-कश्मीर ने जीता खिताब
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के लिए आसान नहीं रहा सफर
- जम्मू कश्मीर ने पहली बार 1959-60 के सत्र में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और तब से लेकर अब तक उसे मजबूत दावेदार नहीं माना जाता था।
- जम्मू कश्मीर ने इस सत्र से पहले 334 रणजी मैच खेले थे, जिनमें से उसने केवल 45 जीते थे।
- उसे अपनी पहली जीत दर्ज करने में 44 साल लग गए, जो उसने 1982-83 में सेना के खिलाफ हासिल की थी।
- उसके लिए नॉकआउट में पहुंचना कभी आसान नहीं रहा लेकिन 2013-14 में उसे एक बड़ी सफलता मिली जब उसने नेट रन रेट के आधार पर गोवा को पीछे छोड़कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
- उसने 2015-16 में परवेज रसूल की कप्तानी में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
- इस सत्र में कोच अजय शर्मा और कप्तान पारस डोगरा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर ने अपने विश्वास को परिणामों में तब्दील कर दिया और वह खिताब जीतने में सफल रही।