{"_id":"67924cfe9376ac0a50067aa1","slug":"pm-modi-at-opening-ceremony-of-khelo-india-winter-games-2025-said-development-of-sports-is-our-priority-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Winter Games 2025: 'खेल का विकास करना हमारी सरकार की प्राथमिकता', खिलाड़ियों को पीएम मोदी का संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Khelo India Winter Games 2025: 'खेल का विकास करना हमारी सरकार की प्राथमिकता', खिलाड़ियों को पीएम मोदी का संदेश
Thu, 23 Jan 2025 07:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लेह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लेह
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:37 PM IST
सार
इस दौरान पीएम मोदी ने पूरे भारत में खेल गतिविधियों को फैलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि कैसे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर ने सिर्फ 'हमारे देश में खेल की संस्कृति को ही आगे नहीं बढ़ाया है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है जो देश की सुंदरता और विविधता को प्रदर्शित करता है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
खेलो इंडिया शीतकालीन 2025 की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और खिलाड़ियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता देश भर में विशेषकर जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में खेलों का विकास करना है।
विज्ञापन
पीएम का खिलाड़ियों को संदेश
इस दौरान पीएम मोदी ने पूरे भारत में खेल गतिविधियों को फैलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि कैसे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर ने सिर्फ 'हमारे देश में खेल की संस्कृति को ही आगे नहीं बढ़ाया है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है जो देश की सुंदरता और विविधता को प्रदर्शित करता है।'
इस दौरान पीएम मोदी ने पूरे भारत में खेल गतिविधियों को फैलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि कैसे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर ने सिर्फ 'हमारे देश में खेल की संस्कृति को ही आगे नहीं बढ़ाया है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है जो देश की सुंदरता और विविधता को प्रदर्शित करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में खेल विकास को पहली प्राथमिकता देती है। जम्मू-कश्मीर में 100 खेलो इंडिया केंद्रों और लद्दाख में तीन केंद्रों से हमारे प्रयास इस क्षेत्र को खेल उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में आकार दे रहे हैं। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 हमारी खेल उत्कृष्टता को अगले स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'
Best wishes to all the athletes participating in the 5th Khelo India Winter Games 2025! I am sure this tournament will encourage upcoming talent. May the games also be a celebration of sportsman spirit.@kheloindia pic.twitter.com/1bUx7SqKv8
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2025
दो हिस्सों में होगा टूर्नामेंट का आयोजन
बर्फीली सुबह में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का प्रतिष्ठित एनडीएस स्टेडियम में शानदार आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट का हिस्सा 27 जनवरी तक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख द्वारा आयोजित किया जा रहा है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर 22-25 फरवरी तक इन खेलों के दूसरे चरण की मेजबानी करेगा।

दूसरी बार लद्दाख कर रहा मेजबानी
उद्घाटन समारोह में लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ बीडी मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मांडविया ने उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाने पर निराशा व्यक्त की लेकिन सभी हितधारकों को प्रोत्साहित किया। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 की शुरुआत गुरुवार को एनडीएस परिसर और लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में आइस हॉकी मैचों के साथ हुई। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सेना और आईटीबीपी जैसे संस्थागत संगठनों से बनी 19 टीमें इसमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। यह दूसरी बार है जब लद्दाख शीतकालीन खेलों की मेजबानी कर रहा है। यह टूर्नामेंट का पांचवां चरण है।