{"_id":"170760d4-b289-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"players-trust-in-captain-must-for-successful-team-says-sourav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कप्तान के लिए खिलाड़ियों का भरोसा जीतना जरूरी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'कप्तान के लिए खिलाड़ियों का भरोसा जीतना जरूरी'
मुंबई/खेल डेस्क
Updated Wed, 01 May 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि क्रिकेट टीम चलाना परिवार चलाने से अलग नहीं है और एक सफल टीम बनाने के लिए जरूरी है कि कप्तान खिलाड़ियों का भरोसा जीते।
विज्ञापन
गांगुली ने कहा कि एक लीडर के तौर पर यदि आप एक अच्छी टीम चाहते हैं तो आपको अपने खिलाड़ियों के साथ पारदर्शिता अपनानी होगी। कप्तान की सबसे बड़ी योग्यता अपने खिलाड़ियों का भरोसा जीतना है। आप उस वातावरण में हैं जहां लोगों को ड्रॉप भी करना होता है।
विज्ञापन
सौरव ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर आपके दिमाग में कई सवाल होते हैं। एक खिलाड़ी को ड्रॉप करना आसान है लेकिन आपको उससे बात करनी होगी।
यदि पारदर्शिता और भरोसा कायम नहीं होगा तो एक समय आप पाएंगे कि खिलाड़ी सिर्फ अपने लिए खेल रहे हैं। और यही वह समय होता है जब चीजें नीचे जाना शुरू कर देती हैं। आपको उन परिस्थितियों को पैदा होने से रोकने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
