फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Play tunes of Lord Rama in IPL matches instead of Cheerleaders, says Digvijaya Singh

शिवराज पर दिग्विजय का तंज- 'आईपीएल में चीयरलीडर्स हटाकर रामधुन बजवाएं'

Sun, 26 Mar 2017 08:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 26 Mar 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
Play tunes of Lord Rama in IPL matches instead of Cheerleaders, says Digvijaya Singh
आईपीएल चीयरलीडर्स - फोटो : InfoTimes
इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजकों को चीयरलीडर्स हटाकर रामधुन बजानी चाहिए। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में होने वाले 3 आईपीएल मैचों को मनोरंजन कर में छूट के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


आईपीएल के 10वें संस्करण में इंदौर में 3 मैच खेले जाएंगे और मुख्यमंत्री चीयरलीडर्स के आइडिया के खिलाफ हैं।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "आईपीएल मैचों को मनोरंजन कर में छूट देने में दिक्कत ही क्या है? मुझे बताया गया कि शिवराज सिंह चौहान चीयरलीडर्स के आइडिया के खिलाफ हैं। अगर ऐसा ही है, तो मेरा एक सुझाव है। चीयरगर्ल्स को बाहर कर उन्हें चौके और छक्के लगने तथा विकेट गिरने पर भगवान राम की धुन बजानी चाहिए।"
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह शहर के लिए बड़ा मौका है। क्रिकेट के क्रेज के चलते इसे मनोरंजन कर में छूट मिलनी चाहिए। इंदौर के होल्कर स्टेडिय में 8, 10 और 20 अप्रैल को मैच खेले जाएंगे। यह किंग्स इलेवन पंजाब को दूसरा होमग्राउंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed