{"_id":"aea8f6ca-d78a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"petition-against-mahendra-singh-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ याचिका दायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ याचिका दायर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और एक समाचार पत्रिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
अदालत में याचिका दायर कर इन पर हिंदू देवताओं के अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
कड़कड़डूमा अदालत ने इस मामले में पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयूरी सिंह ने नंद नगरी पुलिस को इस मामले में 25 जून तक स्टेटस रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
अदालत का यह आदेश राजेंद्र सिंह राजा की याचिका पर आया है।
राजेंद्र सिंह राजा शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। राजेंद्र सिंह ने याचिका में कहा कि एक पत्रिका ने महेंद्र सिंह ोनी की विष्णु के रूप में तस्वीर प्रकाशित की है।
इसमें धोनी के आठ हाथ और उनमें विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट दिखाए गए हैं। उनके एक हाथ में जूता भी दिखाया गया है।
यह हिंदू देवी देवताओं का अपमान है। याची ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।