{"_id":"5f3d0976-c39b-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"peta-offers-tainted-trio-fixing-to-generate-public-goodwill","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत को कुत्तों की नसबंदी का एड कर इमेज सुधारने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत को कुत्तों की नसबंदी का एड कर इमेज सुधारने का मौका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त होने के कारण पिछले कई दिनों से पुलिस हिरासत में रह रहे 3 क्रिकेटरों को एक संस्था ने अपनी इमेज सुधारने का एक नायाब मौका दिया है।
आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तार एस श्रीसंत और दो अन्य क्रिकेटरों को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने कुत्तों और बिल्लियों की नसबंदी का विज्ञापन करके अपनी साख सुधारने की पेशकश की है।
पेटा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी एस श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चौहान से अनुरोध करते हुए कहा, ‘हम आपको आम जनता में अपनी साख सुधारने और इस विवाद पर से ध्यान हटाने का मौका देना चाहते हैं।’
विज्ञापन
पेटा के विज्ञापन में एक अलग तरह की फिक्सिंग का मौका कुत्ते और बिल्लियों की नसबंदी का। इसके लिए कोई आपको आउट नहीं कहेगा।
इसने कहा, ‘अनियंत्रित प्रजनन और अच्छे घरों के अभाव में दुनिया में भर में लाखों कुत्ते और बिल्ली बदहाल हैं।’
राजस्थान रॉयल्स के तीनों क्रिकेटर इस समय पुलिस हिरासत में हैं और उनसे आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर पूछताछ चल रही है।