फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB upset after Umar Akmal sentence being reduced, challenges the decision of independent judge in a sports tribunal

उमर की सजा कम होने से नाराज PCB, स्वतंत्र निर्णायक के फैसले को खेल पंचाट में दी चुनौती

Wed, 19 Aug 2020 07:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Aug 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
PCB upset after Umar Akmal sentence being reduced, challenges the decision of independent judge in a sports tribunal
उमर अकमल - फोटो : social media

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्वतंत्र निर्णायक द्वारा बल्लेबाज उमर अकमल के तीन साल के प्रतिबंध में कटौती करने के फैसले को चुनौती दी है। पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सलमान नसीर ने मंगलवार को पुष्टि की कि लुसाने में खेल पंचाट के सामने अपील दायर की गई है। 

विज्ञापन


नसीर ने कहा, ‘स्वतंत्र निर्णायक के फैसले को चुनौती देने का फैसला हमारे लिए काफी मुश्किल था। हालांकि अंतिम रिपोर्ट पढ़ने के बाद हमें कुछ चिंताएं थी और हमने महसूस किया कि सजा पर्याप्त नहीं थी, क्योंकि उमर के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के दो आरोप थे।’ 
विज्ञापन


पीसीबी के स्वतंत्र निर्णायक पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति फाकिर मुहम्मद खोकर ने 2020 में पाकिस्तान सुपर लीग से पहले दो भ्रष्ट संपर्क की सूचना देने में विफल रहने पर उमर पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को 29 जुलाई को घटाकर 18 महीने का कर दिया था। उमर ने बोर्ड के अनुशासन पैनल द्वारा अप्रैल में लगाए तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की थी जिस पर खोकर ने फैसला सुनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीर ने कहा, ‘हमने खेल पंचाट में अपील दायर करने का फैसला किया क्योंकि जब हमने स्वतंत्र निर्णायक के फैसले को देखा तो उन्होंने लिखा था कि वह टेस्ट बल्लेबाज के आचरण से संतुष्ट नहीं हैं और यह साबित हुआ है कि टेस्ट बल्लेबाज के बयान विरोधाभासी हैं और विश्वसनीय नहीं हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘लेकिन स्वतंत्र निर्णायक ने साथ ही लिखा कि वह इस मामले को सहानुभूति के आधार पर देख रहे हैं और अपना फैसला दिया। हमारे लिए मुख्य सवाल यह है कि क्या सहानुभूति के आधार पर सजा को कम करना चाहिए।’ 


नसीर ने कहा, ‘हमें साथ ही लगा कि दो आरोपों में प्रत्येक के लिए 18 माह की सजा अलग अलग चलनी चाहिए और एक साथ नहीं।’ नसीर ने कहा कि पीसीबी शून्य सहिष्णुता का स्पष्ट संदेश देना चाहता था और भ्रष्टाचार रोधी संहिता के नियमों पर कुछ स्पष्टता भी चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed