फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB preparing to resume the suspended Pakistan Super League even if foreign players do not come back

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग को दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहा पीसीबी, क्या विदेशी खिलाड़ी होंगे शामिल?

Mon, 12 May 2025 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 May 2025 05:13 PM IST
सार

पीसीबी का मानना है कि अगर टूर्नामेंट के शेष मैचों के लिए विदेशी खिलाड़ी नहीं भी आ पाए तो भी वह लीग शुरू करने के लिए तैयार है। पीसीबी सूत्र ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के एलान के बाद पीसीबी 16 मई से पीएसएल दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
PCB preparing to resume the suspended Pakistan Super League even if foreign players do not come back
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : PSL

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद स्थगित की गई पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहा है। पीसीबी का मानना है कि अगर टूर्नामेंट के शेष मैचों के लिए विदेशी खिलाड़ी नहीं भी आ पाए तो भी वह लीग शुरू करने के लिए तैयार है। बांग्लादेश को इस महीने के अंत में टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है और बोर्ड इससे पहले ही टूर्नामेंट का फाइनल कराना चाहता है। 
विज्ञापन

16 मई से हो सकती है शुरुआत 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से पीसीबी सूत्र ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के एलान के बाद पीसीबी 16 मई से पीएसएल दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है। सूत्र ने कहा, फाइनल लेकर पीएसएल में हमारे आठ मैच शेष हैं और रणनीति यह है कि विदेशी खिलाड़ी के बिना भी 15-16 मई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू किया जाए और इसे खत्म किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों को बुलाने कहा गया
अधिकारियों ने कहा कि कुछ विदेशी खिलाड़ी अभी दुबई में हैं, जबकि कुछ अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा, फ्रेंचाइजी से कहा गया है कि वे अपने विदेशी खिलाड़ियों को शेष मुकाबलों के लिए वापस आने कहें, लेकिन अंतिम फैसला खिलाड़ी और उनके बोर्ड लेंगे। पीसीबी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के संपर्क में भी है और दोनों परिस्थिति को देख रहे हैं, लेकिन जिस तरह से हालात सामान्य हो रहे हैं, उसे देखते हुए सीरीज के होने में कोई परेशानी नहीं है। 
विज्ञापन

पीएसएल का मौजूदा सीजन समाप्त होने के बाद बांग्लादेश को रावलपिंडी और फैसलाबाद में टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी। पीसीबी की योजना है कि पीएसएल के शेष मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed