फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB plans to test its newly renovated stadiums in Karachi, Lahore ahead of the upcoming Champions Trophy

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आयोजन स्थलों को परखेगा पाकिस्तान, त्रिकोणीय सीरीज के मैच कराए जाएंगे

Sat, 25 Jan 2025 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jan 2025 07:28 PM IST
सार

पीसीबी ने शनिवार को त्रिकोणीय सीरीज का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया, जिसका फाइनल 14 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से नौ मार्च तक आयोजित की जाएगी। पाकिस्तान का सामना चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड से होगा।

विज्ञापन
PCB plans to test its newly renovated stadiums in Karachi, Lahore ahead of the upcoming Champions Trophy
मोहसिन नकवी - फोटो : Mohsin Naqvi X

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी का समय नजदीक आ रहा है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी कराची, लाहौर और रावलपिंडी को करनी है और इन तीनों ही स्टेडियमों में पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। पीसीबी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आयोजन स्थलों को परखना चाहता है और इसलिए वह आठ फरवरी से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ त्रिकोणीय वनडे सीरीज आयोजित करेगा।
विज्ञापन

पीसीबी ने शनिवार को त्रिकोणीय सीरीज का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया, जिसका फाइनल 14 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से नौ मार्च तक आयोजित की जाएगी। पाकिस्तान का सामना चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड से होगा। पीसीबी ने कहा कि त्रिकोणीय सीरीज आठ से 14 फरवरी तक खेली जाएगी, जिसके पहले दो मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे। अंतिम लीग मैच और टूर्नामेंट का फाइनल कराची में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 फरवरी से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत 19 फरवरी से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी में 12 लीग चरण के मुकाबले होंगे और फिर सेमीफाइनल तथा फाइनल खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मुकाबला खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचने में सफल रहा तो खिताबी मुकाबला दुबई में ही खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसे पाकिस्तान तथा दो मार्च को न्यूजीलैंड से खेलना है। इसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन

गद्दाफी स्टेडियम में नई कुर्सियां लगाई जा रही है जिससे दर्शकों की क्षमता बढ़कर 35000 हो गई है। इसके अलावा 480 एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। कराची में 350 एलईडी लाइट्स लगाए गए हैं और दो बड़े डिजिटल डिसप्ले और 5000 नई कुर्सियां भी लगाई जा रही हैं। पीसीबी ने कहा था कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 10000 नई कुर्सियां, बेहतर हॉस्पिटेलिटी बॉक्स और दो डिजिटल रिप्ले स्क्रीन्स लगाए गए हैं।

त्रिकोणीय वनडे सीरीज का कार्यक्रम:
आठ फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
10 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 फरवरी: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
14 फरवरी: फाइनल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed