फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB, ICC to organise Champions Trophy opening ceremony in Lahore on February 16

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी को लाहौर में, रोहित के शामिल होने पर संशय बरकरार

Thu, 30 Jan 2025 03:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Jan 2025 03:51 PM IST
सार

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 19 फरवरी को कराची में राष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले मैच से पहले के निर्धारित कार्यक्रमों की सूची को मंजूरी दी।

विज्ञापन
PCB, ICC to organise Champions Trophy opening ceremony in Lahore on February 16
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ मिलकर आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी को लाहौर में कराएगा। हालांकि, इसमें रोहित शर्मा पहुंचेंगे या नहीं, इस पर अभी तक संशय बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई रोहित को लाहौर नहीं भेजेगा। वहीं, आईसीसी और पीसीबी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट के लिए लाहौर आएंगे या नहीं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अगर रोहित नहीं जाते हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में उद्घाटन समारोह किस प्रकार आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पीसीबी के सूत्र ने दी जानकारी
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 19 फरवरी को कराची में राष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले मैच से पहले के निर्धारित कार्यक्रमों की सूची को मंजूरी दी। पीसीबी मरम्मत किए गए गद्दाफी स्टेडियम का सात फरवरी को आधिकारिक रूप से उद्घाटन करेगा जिसके लिए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी मुख्य अतिथि
पीसीबी 11 फरवरी को कराची में एक समारोह में पुनर्निर्मित राष्ट्रीय स्टेडियम को भी लॉन्च करेगा जिसमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सूत्र ने कहा कि पीसीबी और आईसीसी कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस और फोटोशूट के कार्यक्रम पर भी काम कर रहे हैं जिसके 16 फरवरी को लाहौर में होने की संभावना है। उद्घाटन समारोह ऐतिहासिक लाहौर किले के हुजूरी बाग में तय किया गया है जिसमें विभिन्न बोर्डों के अधिकारी, मशहूर हस्तियां, खेल के दिग्गज और सरकारी अधिकारी आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

भारत का शेड्यूल
भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का गैप मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट सिर्फ एक बार 2013 में जीता है। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।

आठ टीमें हिस्सा लेंगी
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।

तीनों नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे
सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। दुबई पहले सेमीफाइल और लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालिफाई करता है तो पाकिस्तान की किरकिरी हो जाएगी। ऐसे में मुकाबले की मेजबानी लाहौर से छीन ली जाएगी और मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed