{"_id":"6589bae8505c38cd200ac9a8","slug":"pcb-gives-big-responsibility-to-yasir-arafat-will-tour-new-zealand-with-t20-team-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: पीसीबी ने यासिर अराफात को दी बड़ी जिम्मेदारी, टी20 टीम के साथ करेंगे न्यूजीलैंड का दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: पीसीबी ने यासिर अराफात को दी बड़ी जिम्मेदारी, टी20 टीम के साथ करेंगे न्यूजीलैंड का दौरा
Mon, 25 Dec 2023 10:54 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:54 PM IST
सार
पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में 12 जनवरी से पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने पहले ही न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज को अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी विश्व कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
यासिर अराफात
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व ऑलराउंडर यासिर अराफात को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम का ‘हाई परफॉर्मेंस कोच’ नियुक्त किया है। यासिर लंदन से लाहौर पहुंचेंगे और पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम में शामिल खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।
पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में 12 जनवरी से पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने पहले ही न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज को अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी विश्व कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
अराफात के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव
41 साल के अराफात के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अच्छा अनुभव है। रावलपिंडी में जन्मे इस खिलाड़ी ने तीन टेस्ट मैचों, 11 वनडे और 13 टी20 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। वह शोएब मलिक के नेतृत्व वाली उस पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे, जिसने टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में हिस्सा लिया था। तब पाकिस्तानी टीम फाइनल में भारत से हार गई थी। इसके बाद अराफात ने 2009 में इंग्लैंड में पाकिस्तान को टी20 विश्व कप जीतने में मदद करने में भी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
हफीज के कहने पर हुई नियुक्ति
समाचार एजेंसी पीटीआई को एक सूत्र ने बताया कि यासिर साइमन हेल्मुट की जगह लेंगे। वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के हाई परफॉर्मेंस कोच की भूमिका निभा रहे हैं। यासिर की नियुक्ति राष्ट्रीय टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज की सिफारिश पर हुई है। पाकिस्तान का आगामी न्यूजीलैंड दौरा कई कारणों से काफी महत्व रखता है। यहां से टी20 में शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी की शुरुआत होगी। शाहीन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के कप्तान के रूप में काफी प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने टीम को चैंपियन भी बनाया था।