फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB chief Najam Sethi wants to discuss Asia Cup hosting issue if Jay Shah if he attend ILT20 opener

Asia Cup Host: पाकिस्तान की अकड़ खत्म, जय शाह से मिलने की जुगत लगा रहे पीसीबी चीफ, जानें पूरा मामला

Wed, 11 Jan 2023 01:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने जय शाह के साथ दुबई में इंटरनेशनल लीग टी20 का पहला मैच देखने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा है इस दौरान वह जय शाह के साथ बातचीत करके एशिया कप की मेजबानी का मामला सुलझाना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
PCB chief Najam Sethi wants to discuss Asia Cup hosting issue if Jay Shah if he attend ILT20 opener
जय शाह (बाएं) और नजम सेठी (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान ने नरम रुख अपनाया है। अब पाकिस्तान बातचीत के जरिए यह मामला सुलझाना चाहता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी बीसीसीआई सचिव जय शाह से मिलने की जुगत लगा रहे हैं। अगर जय शाह इंटरनेशनल लीग टी20 का पहला मैच देखने जाते हैं तो नजम सेठी उनसे मिलकर एशिया कप की मेजबानी का मामला सुलझाना चाहेंगे। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा "नजम इस अवसर का उपयोग एसीसी सदस्यों के साथ संबंधों पर काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए करेंगे कि एशिया कप इस साल सितंबर में पाकिस्तान में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाए। मूल रूप से, नजम यह मैच देखने इसलिए भी जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें खबर मिली है कि जय शाह भी यह मैच देखने पहुंच रहे हैं।"
विज्ञापन

हालांकि बीसीसीआई की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि उसके सचिव या कोई अन्य पदाधिकारी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे या नहीं। इसके अलावा दूसरा बड़ा सवाल यह है कि अगर जय शाह एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव के रूप में कार्यक्रम में शामिल होते हैं, तो क्या वह पीसीबी अध्यक्ष से अनौपचारिक बातचीत करना चाहेंगे?

शाह ने एसीसी अध्यक्ष के रूप में पिछले साल कहा था कि एशिया कप को पाकिस्तान से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाएगा और तत्कालीन पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने तब जवाबी धमकी दी थी कि उनका देश भारत में होने वाले विश्व कप से बाहर हो जाएगा। हाल ही में, एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एशियाई क्रिकेट का दो साल का कार्यक्रम जारी किया था। इस पर सेठी ने कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया था कि इस कार्यक्रम को जारी करने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ कोई चर्चा नहीं की गई। हालांकि, एसीसी ने जय शाह के समर्थन में बयान जारी किया था और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल टी20 लीग का पहला मैच देखने के लिए सभी बड़े क्रिकेट बोर्डों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। इस मौको पर नजम सेठी उपस्थित रहेंगे, जहां वह अपने अन्य एसीसी सहयोगियों से बात करना चाहते हैं। सेठी पाकिस्तान के लिए समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे ताकि वनडे एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास ही रहे।

सेठी का मानना है कि पीसीबी को एसीसी सदस्यों के साथ बेहतर संबंध बनाने की जरूरत है ,जिनका समर्थन पाकिस्तान में एशिया कप के आयोजन के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, "एसीसी के पूर्व अध्यक्ष होने के नाते, नजम सभी सदस्यों को आश्वासन देंगे कि पाकिस्तान क्षेत्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और भारत सहित सभी देशों को अपनी टीमों को भेजना होगा।"
विज्ञापन

पीसीबी से जुड़े सूत्र ने कहा कि बोर्ड में यह भावना थी कि पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने एसीसी और बीसीसीआई को काफी धमकी दी थी, जबकि उन्हें पहले यह सुनिश्चित करने की जरूरत थी कि पीसीबी एशिया कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा "अगर शाह दुबई आते हैं, तो सेठी के पास उनसे या बीसीसीआई के अन्य अधिकारियों से मिलने का मौका रहेगा और एशिया कप के लिए भारत अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।"

सूत्र ने कहा कि सेठी आईसीसी मुख्यालय भी आएंगे और पाकिस्तान में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के साथ-साथ इस साल भारत में होने वाले विश्व कप पर चर्चा करने के लिए शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। 

ईसीबी के निमंत्रण को स्वीकार करने का सेठी का निर्णय महत्वपूर्ण है क्योंकि पीसीबी पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस लीग में नहीं खेलने की सलाह दी थी। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed