फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB chairman Ramiz Raja says Pakistan will now look after its own interest after England boycott tour

बौखलाया पाकिस्तान: एक के बाद एक दौरा रद्द होने के बाद पीसीबी प्रमुख बोले- भारत के अलावा अब ये टीमें होंगी 'निशाने' पर

Tue, 21 Sep 2021 04:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 21 Sep 2021 04:31 PM IST
सार

PCB Chairman Ramiz Raja reacts to ECB decision: पीसीबी के नए अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि इंग्लैंड के दौरे से हट जाने से मैं बहुत निराश हूं। राजा ने हा कि पहले एक टीम हमारे निशाने पर होती थी, हमारा पड़ोसी भारत, अब इसमें दो और टीमें जुड़ गईं हैं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड। 

विज्ञापन
PCB chairman Ramiz Raja says Pakistan will now look after its own interest after England boycott tour
पीसीबी प्रमुख रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक के बाद एक दौरा रद्द होने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत के बाद ये टीमें हमारे निशाने पर होंगी। बता दें कि न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान को दौरे को रद्द कर दिया। टीमों के इस फैसले के बाद पीसीबी प्रमुख नाराज हैं। उनका कहना है कि 'पश्चिमी गुट' लामबंद हो गया है और उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य अब तीन टीमों को हराना होगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड के दौरे से हट जाने से मैं बहुत निराश हूं
दरअसल, रमीज राजा ने वीडियो संदेश में कहा, 'पहले एक टीम हमारे निशाने पर होती थी, हमारा पड़ोसी भारत, अब इसमें दो और टीमें जुड़ गईं हैं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड।' पीसीबी प्रमुख ने कहा, 'इंग्लैंड के दौरे से हट जाने से मैं बहुत निराश हूं लेकिन इसकी संभावना थी क्योंकि यह पश्चिमी गुट दुर्भाग्य से लामबंद हो गया है और एक दूसरे का समर्थन करने का प्रयत्न कर रहा है।
विज्ञापन

यह हमारे लिए सबक है
राजा ने कहा, 'सभी नाराज थे क्योंकि न्यूजीलैंड यह बताए बिना ही दौरा छोड़कर चला गया कि उसे सुरक्षा को लेकर किस तरह की धमकी मिली थी।' उन्होंने कहा, 'यह (इंग्लैंड) फैसला अपेक्षित था लेकिन यह हमारे लिए सबक है क्योंकि जब ये टीमें दौरा करती हैं तो हम उनके लिए पलक बिछाए रहते हैं। राजा ने कहा कि इससे वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी सवालिया निशान लग गया है।

अन्य सीरीज भी प्रभावित हो सकती है
उन्होंने कहा, 'हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलनी है जो प्रभावित हो सकती है और ऑस्ट्रेलिया पहले ही पुनर्विचार कर रहा है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सभी एक गुट में हैं। हम किससे शिकायत कर सकते हैं।' राजा ने कहा कि जिम्बाब्वे अपनी टीम पाकिस्तान भेजने का इच्छुक है। बांग्लादेश और श्रीलंका ने भी दूसरे दर्जे की टीम भेजने की पेशकश की है लेकिन विभिन्न कारणों से ऐसा होना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed