{"_id":"60bb6b788ebc3e00c759da19","slug":"pcb-ceo-wasim-khan-says-efforts-on-for-rapprochement-between-mohammad-amir-and-coaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा सकते हैं मोहम्म्द आमिर, मान मनौव्वल में जुटे कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुलासा: फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा सकते हैं मोहम्म्द आमिर, मान मनौव्वल में जुटे कोच
Sat, 05 Jun 2021 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:48 PM IST
सार
पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा कि मोहम्मद आमिर और कोचों के बीच मेल मिलाप के प्रयास जारी हैं। खान ने खुलासा किया कि आमिर की ब्रिटेन में उनसे मुलाकात हुई थी और इस खिलाड़ी ने टीम प्रबंधन के खिलाफ अपनी शिकायतें उन्हें बताई थीं।
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने शनिवार को कहा कि अनुभवी मोहम्मद आमिर राष्ट्रीय टीम के लिए अब भी खेल सकते हैं। खान ने कहा कि उनके (आमिर) और कोचों के बीच मेल मिलाप के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
खान ने खुलासा किया कि आमिर की ब्रिटेन में उनसे मुलाकात हुई थी और इस खिलाड़ी ने टीम प्रबंधन के खिलाफ अपनी शिकायतें उन्हें बताई थीं। उन्होंने यूट्यूब पर 'क्रिकेट बज' चैनल में कहा, 'मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि बतौर सीनियर खिलाड़ी उन्होंने जो रास्ता अख्तियार किया था वो सही नहीं था।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आमिर हमारे लिये अब भी अहम खिलाड़ी है और हम उनके और कोचों के बीच मेल मिलाप का प्रयास करेंगे।' हालांकि उन्होंने आमिर की पाकिस्तानी टीम में वापसी की समय सीमा नहीं बताई। आमिर (29 वर्ष) ने मुख्य कोच मिसबाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मतभेदों के बाद पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन