WI Inning
48/2 (4.1 ov)
Target: 250
Shai Hope 29(14)*
Rovman Powell 15 (8)
WI need 202 runs in 15.5 remaining overs
{"_id":"59ce003b4f1c1bbf538b4e6b","slug":"pcb-banned-to-uamar-akmal-for-three-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, PCB ने लगाया तीन मैच पर प्रतिबंध सहित 10 लाख का जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, PCB ने लगाया तीन मैच पर प्रतिबंध सहित 10 लाख का जुर्माना
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
उमर अकमल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विवादित क्रिकेटर उमर अकमल पर केंद्रीय अनुबंध के उल्लंघन के आरोप में तीन मैचों के प्रतिबंध के साथ 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अकमल पर यह जुर्माना उनके गलत व्यवहार के चलते लगा है।
विज्ञापन
पीसीबी ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने जांच समिति की सिफारिशों की समीक्षा की, जिसमें उन्हें केन्द्रीय अनुबंध की धारा 2.2.5, 4.1 तथा 4.4 के तहत दोषी पाया गया था। प्रतिबंध और जुर्माना के अलावा अकमल को दो माह तक किसी विदेशी लीग में खेलने के लिये जरूरी NOC भी नहीं दिया जायेगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः-पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार, विदेशी खिलाड़ियों ने PSL फाइनल में खेलने से किया इंकार
गौरतलब है कि दो माह तक निजी लीग में खेलने से लगे प्रतिबंध के कारण वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टी-20 लीग में नहीं खेल पाएंगे। अकमल पर यह प्रतिबंध राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कोच मिकी आर्थर से उलझने और मीडिया में कोच पर आरोप लगाने के कारण लगा है।
विज्ञापन
बता दें कि उमर ने टीम के अधिकारी के खिलाफ बयान देकर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया था। वर्ष 2011 में अपना पिछला टेस्ट मैच खेलने वाले उमर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच मिकी आर्थर पर भद्दी गालियां देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया था।
पढ़ेंः-चैंपियंस ट्रॉफी: अनफिट उमर अकमल की जगह पाक टीम में यह खिलाड़ी हुआ शामिल
मालूम हो कि उमर अकमल आखिरी बार पाकिस्तान के लिए इस साल की शुरूआत में हुए ऑस्ट्रलिया दौरे के दौरान वन-डे सीरीज खेले थे। उन्हें फिट न होने के चलते जून में हुए चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।