फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB appoints Former RCB cricket director Mike Hesson as Pakistan limited overs team coach

Pakistan Team: पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे आरसीबी के पूर्व क्रिकेट निदेशक, PCB ने सीमित ओवर टीम का कोच बनाया

Tue, 13 May 2025 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 May 2025 03:48 PM IST
सार

पीसीबी ने बताया कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के समाप्त होने के एक दिन बाद 26 मई को हेसन टीम के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन
PCB appoints Former RCB cricket director Mike Hesson as Pakistan limited overs team coach
माइक हेसन - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेट निदेशक माइक हेसन को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। मंगलवार को पीसीबी ने इसकी पुष्टि की। हेसन न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं। हालांकि, पीसीबी ने टेस्ट टीम के कोच को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी के पद से हटने के बाद से यह पद खाली था। आकिब जावेद अंतरिम कोच की भूमिका निभा रहे थे।
विज्ञापन

26 मई को टीम से जुड़ेंगे माइक हेसन
पीसीबी ने बताया कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के समाप्त होने के एक दिन बाद 26 मई को हेसन टीम के साथ जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच के रूप सफलता हासिल करने वाले हेसन को पीसीबी के इस पद के लिए विज्ञापन देने के बाद प्रबल दावेदार माना जा रहा था। चार विदेशी दावेदारों समेत कुल सात लोगों ने इस पद के लिए आवेदन सौंपे थे। इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेसन फिलहाल पीएसएल से जुड़े हुए हैं
हेसन अभी इस्लामाबाद यूनाईटेड के मुख्य कोच हैं जो पीएसएल की गत चैंपियन है।  पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि हेसन के पास काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और वह अपनी क्षमता को साबित कर चुके हैं। नकवी ने कहा, 'हम पाकिस्तान के सीमित ओवरों के क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्वक्षमता को लेकर उत्सुक हैं।'
विज्ञापन

तीन साल के अंदर पांचवें विदेशी कोच
हेसन 2023 के बाद से पाकिस्तान टीम के साथ नियुक्त किए गए पांचवें विदेशी मुख्य कोच हैं। ग्रांट ब्रैडबर्न, मिकी आर्थर, साइमन हेलमेट, गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी भी टीम को कोचिंग दे चुके हैं। ब्रैडबर्न, आर्थर, कर्स्टन और गिलेस्पी सभी ने अपने अनुबंध पूरे किए बिना इस्तीफा दे दिया, जबकि हेलमेट को 2023 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के केवल एक दौरे के लिए हाई परफोर्मेंस कोच नियुक्त किया गया था।

आकिब जावेद को दी गई यह भूमिका
अन्य कोच ने पीसीबी के कामकाज और उसके साथ संबंधों से नाखुश होने के संकेत के साथ इस्तीफा दे दिया। पीसीबी ने पुरुष टीम के साथ जुड़े सहायक स्टाफ को बार-बार बदला है जिसमें मुख्य कोच का प्रमुख पद भी शामिल है। आकिब जावेद के अलावा सकलेन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज ने भी राष्ट्रीय टीम के साथ टीम निदेशक या मुख्य कोच के रूप में काम किया है, लेकिन उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली। पीसीबी ने आकिब को भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का नया निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed