फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB announces across the board hike for centrally-contracted players Cricket, babar azam in category A

पीसीबी ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों का वेतन बढ़ाया, बाबर आजम 'ए' श्रेणी में शामिल

Fri, 02 Jul 2021 03:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Jul 2021 03:32 PM IST
सार

यह अनुबंध 12 महीने के लिए है जो एक जुलाई 2021 से 30 जून 2022 तक चलेगा।

विज्ञापन
PCB announces across the board hike for centrally-contracted players Cricket, babar azam in category A
बाबर आजम - फोटो : ESPN

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मोहम्मद हफीज और हारिस सोहेल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अगले सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किया है जबकि कप्तान बाबर आजम को ए श्रेणी में जगह दी गई है। पीसीबी ने कुल 20 क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया है। उसने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों का वेतन 25 प्रतिशत बढ़ाने का भी फैसला किया है।

विज्ञापन


आजम के अलावा हसन अली, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को सर्वाधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी 'ए' में रखा गया है। बोर्ड ने हालांकि खुलासा नहीं किया है कि खिलाड़ियों को कुल कितनी धनराशि का भुगतान किया जाएगा। जिन खिलाड़ियों को इस केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली है उनमें हफीज, सोहेल, असद शाफिक, मोहम्मद अब्बास, इमाद वसीम और शान मसूद प्रमुख हैं। हफीज को इस साल के शुरू में वर्ष के बीच में अनुबंध सौंपा गया था।

विज्ञापन

वहाब रियाज और शोएब मलिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को पिछले साल की तरह इस बार भी अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं मिली है। पीसीबी ने युवा बल्लेबाज हैदर अली और तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी उदीयमान वर्ग की अनुबंध सूची से हटा दिया है। पीसीबी ने सभी चार श्रेणियों के खिलाड़ियों के मासिक वेतन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की भी घोषणा की। सभी प्रारूपों की मैच फीस भी समान कर दी गई है। पहले प्रत्येक प्रारूप में खिलाड़ी की श्रेणी के अनुसार मैच फीस भिन्न होती थी।

बोर्ड ने कहा, 'लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। बी, सी और उदीयमान श्रेणी के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 प्रारूप में मैच फीस बढ़ा दी गई है ताकि सभी खिलाड़ियों को समान मैच फीस मिले।' यह अनुबंध 12 महीने के लिए है जो एक जुलाई 2021 से 30 जून 2022 तक चलेगा। पाकिस्तान के वर्ष 2021-22 के लिए केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सूची इस प्रकार है।

  • श्रेणी ए – बाबर आजम, हसन अली, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी
  • श्रेणी बी – अजहर अली, फहीम अशरफ, फखर जमां, फवाद आलम, शादाब खान और यासिर शाह
  • श्रेणी सी – आबिद अली, इमाम-उल-हक, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, नौमान अली और सरफराज अहमद
  • उदीयमान श्रेणी - इमरान बट, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed